Move to Jagran APP

म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify यूरोप समेत कई देशों में हुआ ठप

Spotify यूरोप समेत कई देशों में ठप हो गया है। यूजर्स करीब एक घंटे से अपनी पसंद के गाने नहीं सुन पा रहे हैं। वहीं कंपनी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमने ने अपने प्लेटफॉर्म में कई बदलाव किए हैं। जल्द ऐप दोबारा काम करेगा।

By Ajay VermaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 05:04 PM (IST)
म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify यूरोप समेत कई देशों में हुआ ठप
म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify यूरोप समेत कई देशों में ठप हो गया है। यूजर्स करीब एक घंटे से अपनी पसंद के गाने नहीं सुन पा रहे हैं। वहीं, कंपनी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमने अपने प्लेटफॉर्म में कई बदलाव किए हैं। जल्द ही ऐप दोबारा काम करने लगेगा। 

loksabha election banner

आपको बता दें कि अगस्त में Spotify का ऐप ठप हुआ था, क्योंकि कंपनी TLS सर्टिफिकेट को अपडेट करना भूल गई थी। इससे पहले Facebook की iOS SDK समस्या के दौरान इस ऐप ने काम करने बंद कर दिया था।

Spotify Premium Duo जुलाई में हुआ लॉन्च

म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify ने जुलाई में अपने Premium Duo सब्सक्रिप्शन प्लान को ग्लोबली लॉन्च किया था। इस नए प्लान को भारत समेत 55 देशों में रोल आउट किया गया है। भारत में इसे 149 रुपये महीने की कीमत में सब्सक्राइब किया जा सकता है। इस नए प्रीमियम प्लान में एक ही अकाउंट को दो यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें यूजर्स को एक्सलूसिव Duo Mix प्लेलिस्ट का एक्सेस मिलेगा। Spotify Premium Duo का मंथली सब्सक्रिप्शन भारत में अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम है। अमेरिका में इसकी कीमत $13 (लगभग 980 रुपये) और यूके में इसकी कीमत EURO 13 (लगभग 1,220 रुपये) है। 

अगर आप पहले से ही Spotify Premium यूजर हैं तो आप इस नए प्लान में Spotify की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए स्वीच कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के बाद आपको अकाउंट सेक्शन में प्लान स्वीच करने का ऑप्शन मिलेगा। Spotify ऐप को भारत में 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से यह ऐप भारत में अन्य म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स gaana, prime music, jioSaavn, Airtel Wynk समेत कई ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स को चुनौती दे रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.