Motorola One Vision यूजर्स को मिला Android 10 अपडेट
Motorola One Vision के लिए कंपनी ने Android 10 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है और इस अपडेट के बाद फोन में कई नए फीचर्स ऐड हो जाएंगे
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola ने पिछले साल नवंबर में अपने स्मार्टफोन One Vision के लिए Android 10 का बीटा अपडेट जारी किया था। वहीं अब कंपनी ने इसका फाइनल वर्जन भी रोलआउट कर दिया है। लेकिन फिलहाल कंपनी ने यह अपडेट केवल ब्राजील में ही रोल आउट किया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे भारत में समेत अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। Android 10 अपडेट के साथ ही कंपनी ने Motorola One Vision स्मार्टफोन के लिए January 2020 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच भी जारी किया है।
Motorola One Vision स्मार्टफोन के लिए Android 10 अपडेट को QSA30.62-24 वर्जन नंबर के साथ जारी किया गया है। इस अपडेट को स्मार्टफोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद कई नए फीचर्स ऐड हो जाएंगे। इसमें खास फीचर के तौर पर डार्क थीम शामिल होगा। इसके अलावा यूजर्स को लोकेशन परमिशन और नए जेस्चर आधारित नेविगेशन की सुविधा मिलेगी।
लेकिन भारत में Motorola One Vision यूजर्स को अपडेट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये है और यह Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ CinemaVision डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है। यह फोन 2.2GHz octa-core Samsung Exynos 9609 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Motorola One Vision में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के सपोर्ट से 512जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें फेस अनलॉक सपोर्ट, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी ऑडियो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।