Move to Jagran APP

2019 Moto Razr में फ्लिप स्क्रीन के अलावा दिए गए हैं ये खास फीचर्स

Samsung और Huawei के बाद Motorola दुनिया की तीसरी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जिसने इस साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।

By Harshit HarshEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 09:49 AM (IST)
2019 Moto Razr में फ्लिप स्क्रीन के अलावा दिए गए हैं ये खास फीचर्स
2019 Moto Razr में फ्लिप स्क्रीन के अलावा दिए गए हैं ये खास फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola ने कल ही अपने पहले फोल्डेबल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन 2019 Moto Razr को चीन में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। Samsung और Huawei के बाद Motorola दुनिया की तीसरी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है, जिसने इस साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। 2019 Moto Razr का लुक और डिजाइन इसके पुराने Moto Razr से ही इंस्पायर्ड है। देखने में ये भी पुराने वाले Moto Razr की तरह ही दिखता है। हालांकि, 2019 Moto Razr में कई ऐसे खास फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन से अलग बनाता है।

loksabha election banner

Motorola ने 2004 में अपना पहला Moto Razr फोन लॉन्च किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। कंपनी ने अपने इसी मॉडल को फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को यूनिट टच एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही साथ Moto Razr को पसंद करने वाले यूजर्स को उसी लुक और डिजाइन वाले स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस भी मिलेगा। Motorola ने भारत और अमेरिकी यूजर्स के लिए इस स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन पेज भी ओपन किया है, ताकि यूजर्स भारी संख्या में इस स्मार्टफोन के लिए रजिस्टर करा सकें। आज हम आपको इस यूनिक फोल्डेबल स्मार्टफोन के खास फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

2019 Moto Razr में ड्यूल डिस्प्ले दिया गया है। इसका फोल्डेबल और मेन डिस्प्ले 6.2 इंच की दी गई है, जो कि Samsung Galaxy Fold के मुकाबले छोटी है। इसके फोल्डेबल डिस्प्ले का साइड बेजल बेहत ही पतला है जो कि न के बराबर दिखता है। इसमें फुल स्क्रीन एज-टू-एज व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

इसमें एक और सेकेंडरी डिस्पले दी गई है जो कि इसे फोल्ड करने के बाद फ्रंट में दिखता है। इसकी साइज 2.7 इंच की है और इसे यूजर्स क्विक व्यू डिस्प्ले के तौर पर एक्सपीरियंस कर सकते हैं। इसके फोल्डेबल हिंज में प्लास्टिक की प्रोटेक्टिव कोटिंग दी गई है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये स्मार्टफोन वाटर रेसिस्टेंस है।

2019 Moto Razr में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, ये प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाला प्रोसेसर नहीं है, फिर भी इसमें बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है। इसके बैक में पॉलीकार्बोनेट का पैनल दिया गया है।

इसमें एक ही कैमरा है जो सेल्फी और रियर दोनों कैमरे का काम करता है। फोन स्टॉक एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें एंड्रॉइड 9 पाई दिया गया है, जल्द ही इसके लिए एंड्रॉइड 10 का अपडेट रोल आउट किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत $1,500 (लगभग Rs 1,08,00) है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.