Move to Jagran APP

Motorola Edge 30 Ultra को मिला एंड्रॉइड 14 अपडेट, नए फीचर्स के साथ बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Motorola Edge 30 Ultra यूज करने वालों को नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह फर्मवेयर वर्जन U1SQS34.52-21-1-7 के साथ आया है और इसका साइज 1.49GB है। हाल ही में रोलआउट किए गए अपडेट में कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। इसे कैसे इंस्टॉल करना है और इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं। यहां इसी के बारे में बताने वाले हैं।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Published: Sat, 27 Apr 2024 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 06:00 PM (IST)
Edge 30 Ultra को एंड्रॉइड 14 अपडेट मिला है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने Edge 30 Ultra को 2022 में लॉन्च किया गया था। उस समय यह फोन एंड्रॉइड 12 के साथ आया था और अब इस फोन को एंड्रॉइड 14 अपडेट मिलना शुरू गया है। फोन का यह तीसरा अपडेट है। पिछले साल के इसके लिए एंड्रॉइड 13 रोलआउट किया गया था।

loksabha election banner

हाल ही में रोलआउट किए गए अपडेट में कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। इसे कैसे इंस्टॉल करना है। यहां इसी के बारे में बताने वाले हैं।

Motorola Edge 30 Ultra को मिला एंड्रॉइड 14 OS

  • इस स्मार्टफोन को यूज करने वालों को नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह फर्मवेयर वर्जन U1SQS34.52-21-1-7 के साथ आया है और इसका साइज 1.49GB है।
  • इसमें कई नए फीचर्स को अपग्रेड के तौर पर जोड़ा गया है।
  • इसमें यूजर्स को पहले से बेहतर कंट्रोल्स मिलते हैं, जिससे कि वह पर्सनल डेटा को आसानी से हैंडल कर सकते हैं।
  • अपडेट में यूजर्स को किसी भी एक स्पेसिफिक फोटो या वीडियो को Allow करने की सुविधा मिलती है। यानी किसी चीज के लिए पूरे स्टोरेज फाइल का एक्सेस देने की जरूरत नहीं है।
  • यहां यूजर्स को ये भी पता चलता है कि किस थर्ड पार्टी ऐप के पास उनकी लोकेशन क एक्सेस है। यूजर्स एक सिंगल प्लेस के जरिये हेल्थ डेटा को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • अब यूजर्स नोटिफिकेशन के वक्त फ्लैश लाइट को सेट कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को मैग्निफिकेशन ऑप्शन भी मिला है।

कैसे चेक करें अपडेट

लेटेस्ट अपडेट को चेक करने के लिए सबसे पहले सेटिंग में जाना है, फिर सिस्टम अपडेट और चेक फोर अपडेट्स पर क्लिक करना है। अगर अपडेट हो तो उसे इंस्टॉल और डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Oppo Reno 11 Price Cut: लॉन्च के बाद कम हुई ओप्पो के प्रीमियम फोन की कीमत, कम दाम में खरीदने का अच्छा मौका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.