Mobile Bonanza Sale 2020: Redmi K20 सीरीज को बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका
Flipkart Mobile Bonanza Sale 2020 में आज बेस्ट डील के तहत यूजर्स Redmi K20 सीरीज को मौजूदा कीमत से बेहद कम में खरीद सकते हैं। साथ ही कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रही Mobile Bonanza Sale 2020 में Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के कई स्मार्टफोन को शानदार डिस्काउंट ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है। 17 फरवरी से शुरू हुई ये सेल 21 फरवरी तक चलेगी। इस सेल में आज की बेस्ट डील पर नजर डालें तो Redmi K20 सीरीज को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Flipkart के अलावा Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर भी ये सीरीज कम कीमत के साथ लिस्टेड है। Redmi K20 की खरीददारी के लिए Axis Bank के कार्ड का उपयोग करने पर यूजर्स 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं।
Redmi India ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर Mobile Bonanza Sale 2020 में Redmi K20 और Redmi K20 Pro पर मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट की जानकारी शेयर की है। यहां दी गई जानकारी के अनुसार Redmi K20 के 6GB + 64GB मॉडल को ₹22,999 के बजाय ₹19,999 में खरीदा जा सकता है। जबकि Redmi K20 Pro पर मिल रहे डिस्काउंट के बाद इसके 8GB + 256GB मॉडल को ₹27,999 में खरीदने का मौका है। इसकी ओरिजनल कीमत ₹31,999 है।
#RedmiK20Pro & #RedmiK20 are now available with up to additional ₹3,000 off on exchange!
Avail 10% instant discount on @AxisBank cards on @Flipkart.
Get yours from https://t.co/cwYEXdVQIo" rel="nofollow, @amazonIN, @Flipkart, Mi Home & Retail Outlets. pic.twitter.com/HfSkmnbqI5 — Redmi India (@RedmiIndia) February 20, 2020
यूजर्स इन स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। हालांकि बता दें कि एक्सचेंज ऑफर की कीमत आपके पुराने डिवाइस के मॉडल नंबर और स्थिति पर निर्भर करती है। यूजर्स अपने पुराने डिवाइस का मॉडल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं कि उस पर कितना एक्सचेंज ऑफर किया जा रहा है।
Redmi K20 को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। जबकि Redmi K20 Pro ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। दोनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 20MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।