Move to Jagran APP

MIUI 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, इन Xiaomi स्मार्टफोन को मिलने वाला है अपडेट

MIUI 11 को डेडिकेटेड सिस्टम-वाइड डार्क मोड के साथ शानदार फुल स्क्रीन का एक्सपीरियंस मिलेगा

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 09:48 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 09:48 AM (IST)
MIUI 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, इन Xiaomi स्मार्टफोन को मिलने वाला है अपडेट
MIUI 11 के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स, इन Xiaomi स्मार्टफोन को मिलने वाला है अपडेट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 और Mi Air Purifier 2C के साथ MIUI 11 भी लॉन्च किया है। यह MIUI 10 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कंपनी इस नए अपडेट से कई यूआई एलीमेंट को रिमूव किया है। यह अपडेट Android 10 और Apple iOS 13 को कड़ी टक्कर देता नजर आएगा। MIUI 11 को डेडिकेटेड सिस्टम-वाइड डार्क मोड के साथ शानदार फुल स्क्रीन का एक्सपीरियंस मिलेगा। यहां हम आपको इसके खास फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

loksabha election banner

जानें किन स्मार्टफोन्स को मिलेगा MIUI 11 अपडेट: 22 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच यह अपडेट Poco F1, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S, और Redmi Note 7 Pro को दिया जाएगा। यह फर्स्ट फेज का रोलआउट होगा। दूसरे फेज में Redmi K20 Pro, Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Y2, Redmi 4, Mi Mix 2 और Mi Max 2 के लिए अपडेट रोलआउट किया जाएगा। इस अपडेट को 4 नवंबर से 12 नवंबर के बीच जारी किया जाएगा।

तीसरे फेज की बात करें तो इस अपडेट को 13 नवंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच Redmi Note 6 Pro, Redmi 7A, Redmi 8, Redmi 8A और Redmi Note 8 स्मार्टफोन के लिए यह अपडेट दिया जाएगा। वहीं, अगर Redmi Note 8 Pro की बात की जाए तो इसे 18 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच यह अपडेट दिया जाएगा।

MIUI 11 के फीचर्स:

इस अपडेट में ऑलवेज-ऑन एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके साथ ही डायनमिक क्लॉक की सुविधा भी मिलेगी जो लॉक स्क्रीन पर दी गई होगी। MIUI 11 के जरिए यूजर्स खुद के कस्टम कोड या मैसेज को जोड़ सकते हैं। ये मैसेज लॉक स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इसके अलावा अगर आपके फोन में नोटिफिकेशन लाइट न हो तो आप ऑन-स्क्रीन नोटिफिकेशन इफेक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आपको इस फीचर के जरिए नोटिफिकेशन अलर्ट मिलेंगे।

इस अपडेट में Wallpaper Carousel फीचर भी दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स को पर्सनलाइज्ड लॉक स्क्रीन अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही इस अपडेट में डब्ड डायनामिक वीडियो वॉलपेपर फीचर भी दिया गया है। इस फीचर के तहत किसी भी वीडियो को स्क्रीन पर वॉलपेपर के तौर पर सेट किया जा सकता है।  

इस अपडेट में क्विक रिप्लाई फीचर भी दिया गया है। इस फीचर के तहत आप किसी ऐप को इस्तेमाल करते समय या फिर गेम खेलते समय भी बिना ऐप या गेम बंद किए आसानी से रिप्लाई दे पाएंगे। इसके अलावा कैलक्यूलेटर ऐप को भी फ्लोटिंग इंटरफेस में उपलब्ध कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.