Move to Jagran APP

Mi Watch Lite की जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या इसमें होगा खास

स्मार्टवॉच का इंटरनेशनल डेब्यू पहले ही हो चुका है अब इसकी लॉन्चिंग भारत में होने जा रही है। अपकमिंग Mi Watch lite पिछले साल लॉन्च Redmi Watch का रीब्रांडेड वर्जन होगा। Xiaomi की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 11 वर्कआउट मोड मिलेंगे। वॉच 9 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आएगी।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 12:12 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 12:12 PM (IST)
Mi Watch Lite की जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या इसमें होगा खास
यह mi watch lite की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Mi Watch Lite की जल्द भारत में लॉन्चिंग होगी। इस वॉच को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। स्मार्टवॉच का इंटरनेशनल डेब्यू पहले ही हो चुका है, अब इसकी लॉन्चिंग भारत में होने जा रही है। अपकमिंग Mi Watch lite पिछले साल लॉन्च Redmi Watch का रीब्रांडेड वर्जन होगा। Xiaomi की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 11 वर्कआउट मोड मिलेंगे। वॉच 9 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आएगी। 

loksabha election banner

BIS सर्टिफिकेशन के मुताबिक Mi Watch Lite को REDMIWT02 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन से वॉच के बारे में किसी अन्य डिटेल की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन वॉच की ग्लोबल लॉन्चिंग के मुताबिक Mi Watch lite को Pink, Ivory, Olive, Navy Blue और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। 

संभावित कीमत  

Mi Watch Lite को चीन में पिछले साल नवंबर माह में चीन में CNY 299 (करीब 3,400 रुपये) में पेश किया जा सकता है। इसी प्राइस टैग के साथ Mi Watch Lite को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। 

Mi Watch Lite स्पेसिफिकेशन्स 

Mi Watch Lite को 1.4 इंच डिस्पले के साथ पेश किया जा सकता है। इसका रेजोल्यूशन 320x320 पिक्सल होगा। वॉच की डिस्प्ले स्कवॉयर LCD में होगी। स्मार्टवॉच में 11 स्पोर्ट मोड क्रिकेट, ओपन वॉचर स्विमिंग, इंडोर साइकलिंग, वॉकिंग मिलेंगे। स्मार्टवॉच में 5ATM रेजिस्टेंस दिया गया है, जो वॉच को 50 मीटर गहरे पानी में खराब होने से रोकती है। इसमे हर्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर दिये गये हैं। पावरबैकअप के लिए वॉच में 230mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 2 9दिनों के बैटरी बैकअप के साथ आती है। वहीं जीपीएस ऑन होने पर वॉच में 10 घंटों का बैटरी बैकअप मिलेगा। वॉच को 2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। Mi Watch Lite में 120 वॉच फेस दिये गये हैं। वॉच में कॉल, मैसेज, म्यूजिक कंट्रोल वेदर सपोर्ट मिलेगा। इसे ऐप की मदद से एंड्राइड और iOS यूजर इस्तेमाल कर पाएंगे।     


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.