नई दिल्ली, टेक डेस्क। Mi TV Stick की 5 अगस्त को लॉन्चिंग होगी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर पोस्ट करके जानकारी दी। Mi TV Stick को भारत से पहले यूरोप में करीब 3500 रुपए लॉन्च किया गया था। लेकिन भारत में इसे 3500 रुपए से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। Mi TV Stick की मदद से यूजर्स नॉर्मल टीवी को स्मार्ट बना सकेंगे। कंपनी की मानें, तो Mi TV Stick को टीवी से कनेक्ट करके यूजर्स सीधे ओटीटी कंटेंट जैसे Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Netflix का लुत्फ अपनी नॉर्मल टीवी में उठा सकेंगे। Mi Tv Stick से फुल एचडी स्ट्रीमिंग को एक्सेस किया जा सकेगा। बता दें इससे पहले Xiaomi vs इसी साल की शुरुआत में Mi Box 4K को भारत में पेश किया था। Mi TV Stick का भारत में Amazon Fire TV Stick से सीधा टक्कर होगी।
Mi TV Stick के स्पेसिफिकेशन्स
Mi TV Stick के साथ एक रिमोट सपोर्ट दिया गया है। इस रिमोट को Google Assistnat के जरिए वॉयस कंट्रोल सपोर्ट से चलाया जा सकेगा। इसके अलावा डिवाइस में Chromecast का सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस 60 फ्रेम पर सेकेंड फुल एचडी (1920/1080) रेजोल्यूशन के साथ आता है। डिवाइस Android TV 9 Pie पर आधारित होगी। डिवाइस में एंड्राइड टीवी उपलब्ध रहेगा, जिसे Google Play store से डाउनलोड किया जा सकेगा। यूजर्स इसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकेंगे।
इस प्लेटफॉर्म पर पॉप्युलर स्ट्रीमिंग सर्विस जैसे Netflix और Amazon Prime वीडियो के साथ ही गेम और सोशल मीडिया सर्विस डाउनलोड क सकेंगे। Mi Box 4k को इसी साल मई में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Mi Stick को सीधे HDMI पोर्ट की मदद से टीवी से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसका रिमोट Mi Box 4K की तरह होगा। रिमोट पर ही Netflix और Amazon Prime के लिए अलग से बटन दिया गया है। नॉन स्मार्ट HDMI TV को डिवाइस की मदद से स्मार्ट फंक्शन को जोड़ा जा सकेगा।
(Written By- Saurabh Verma)
Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।