Move to Jagran APP

Xiaomi करेगा Mi Pad 5 सीरीज़ में 3 प्रीमीयम टैबलेट की पेशकश, 120Hz डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट से हो सकता है लैस

Xiaomi ने दुनियाभर में स्मार्टफोन सेगमेंट में अच्छी कामयाबी हासिल की है. जल्द ही कंपनी अब टैबलेट सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बना रही है| जानकारी के मुताबिक कंपनी इस महीने के अंत में नई प्रीमियम Xiaomi Mi Pad 5 टैबलेट सीरीज़ पेश कर सकती है।

By Mohini KediaEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 01:11 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 01:11 PM (IST)
Xiaomi करेगा Mi Pad 5 सीरीज़ में 3 प्रीमीयम टैबलेट की पेशकश, 120Hz डिस्प्ले और  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट  से हो सकता है लैस
यह Xiaomi की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने दुनियाभर में स्मार्टफोन सेगमेंट में अच्छी कामयाबी हासिल की है. जल्द ही कंपनी अब टैबलेट सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बना रही है| जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस महीने के अंत में नई प्रीमियम "Xiaomi Mi Pad 5" टैबलेट सीरीज़ पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ तीन प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा-Mi Pad 5, Mi Pad 5 Pro और Mi Pad 5 Lite|जो दमदार फीचर्स को आकर्षक डिजाइन के साथ तैयार किए गए है|

loksabha election banner

इसी के साथ इन नए मॉडल की कुछ लीक स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं| आईए जानते इनके बारे में

Xiaomi के Mi Pad 5 Pro को कथित तौर पर चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) से सर्टिफिकेशन मिल गया है। Mi Pad 5 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ये Qualcomm Snapdragon 860 चिपसेट के साथ आ सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की ज्यादा जानकारी देखने के लिए नहीं मीली है|

Mi Pad 5 Pro कथित तौर पर MIIT सर्टिफिकेशन साइट पर M2105K81C मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। टैबलेट की ऑनलाइन लिस्टिंग से बोर्ड पर 5G सपोर्ट का भी पता चलता है। Mi Pad Pro 5 के बारे में अन्य जानकारी अभी MIIT सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में नहीं आई है।

Mi Pad 5 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

यह मॉडल, M2105K81C, 5G कनेक्टिविटी वाला हाई-एंड प्रो मॉडल है, जो स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट से संचालित हो सकता है। डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, केवल एक वाई-फाई मॉडल और साथ ही एक स्नैपड्रैगन 860 होगा। पिछली अफवाहों में दावा किया गया था कि इसके बजाय वैनिला मॉडल पर डाइमेंशन 1200 का इस्तेमाल किया जाएगा।

Mi Pad 5 Pro में 2,560x1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच का डिस्प्ले होने की भी संभावना है। इसमें प्रेशर सेन्सिटिविटी के 4,096 स्तरों वाले स्टाइलस के लिए सपोर्ट भी शामिल हो सकता है|

Xiaomi ने अभी तक नए Mi Pad मॉडल के बारे में अपनी योजनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालाँकि, अफवाह मिल ने सुझाव दिया है कि Mi Pad 5 मॉडल जल्द ही शुरू हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.