Move to Jagran APP

Mi LED TV 4A Pro, Mi LED TV 4C Pro की कीमतें भारत में हुई कम, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Mi LED TV 4A Pro और 32 इंच के Mi LED TV 4C Pro अब ऑनलाइन स्टोर्स Flipkart Amazon के साथ ही कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर पहले के मुकाबले कम कीमत में उपलब्ध है

By Harshit HarshEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 10:22 PM (IST)
Mi LED TV 4A Pro, Mi LED TV 4C Pro की कीमतें भारत में हुई कम, जानें स्पेसिफिकेशन्स
Mi LED TV 4A Pro, Mi LED TV 4C Pro की कीमतें भारत में हुई कम, जानें स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने अपने कुछ लोकप्रिय Mi TV मॉडल्स की भारत में कीमत कम कर दी है। इन लोकप्रिय टीवी में 32 और 43 इंच के Mi LED TV 4A Pro और 32 इंच के Mi LED TV 4C Pro अब ऑनलाइन स्टोर्स Flipkart, Amazon के साथ ही कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर पहले के मुकाबले कम कीमत में उपलब्ध है। 2 मिलियन यानी की 20 लाख से भी ज्यादा Xiaomi के LED TV मई 2019 तक भारत में बिक चुके हैं।

loksabha election banner

Mi LED TV 4A Pro दो स्क्रीन साइज 32 इंच और 43 इंच के साथ आता है। इसके 43 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी की कीमत Rs 22,999 थी जो अब Rs 1,000 के प्राइस कट के बाद Rs 21,999 की कीमत में उपलब्ध है। वहीं, इसके 32 इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी पहले Rs 12,999 की कीमत में उपलब्ध था। इसकी कीमत में Rs 500 की कमी की गई है। अब यह टीवी Rs 12,499 की कीमत में उपलब्ध है। इन दोनों टीवी की कीमत ऑनलाइन स्टोर्स पर अपडेट कर दी गई है।

Mi LED TV 4C Pro के 32 इंच वाले टीवी की कीमत भी पहले Rs 12,999 थी। इसकी कीमत में भी Rs 500 की कमी की गई है। अब यह टीवी Rs 12,499 की कीमत में उपलब्ध है। इसकी कीमत भी ऑनलाइन स्टोर और कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर अपडेट कर दी गई है।

Mi LED TV 4A Pro के 32 इंच वाले वेरिएंट में एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजोल्यूशन 1366 x 768 दिया गया है। साउंड के लिए इसमें 20W का स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। यह Cortex A53 क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें 1GB रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड टीवी पैचवॉल ऑपरेटिंग सिस्टम पर कामर करता है। इसमें Hotstat, Voot, ZEE5, Alt Balaji जैसे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिए गए हैं। इसके 43 इंच वेरिएंट में फुल एचडी 1920 x 1080 का रिजोल्यूशन मिलता है। इसमें भी क्वॉडकोर प्रोसेसर और 20W का स्पीकर दिया गया है। इसमें 3-USB और 3-HDMI पोर्ट दिया गया है और इसमें वाई-फाई का भी सपोर्ट दिया गया है। 

Mi LED TV 4C Pro के 32 इंच स्क्रीन वाला LED TV भी एक एंट्री लेवल टीवी है। इसमें एचडी रेडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी 20W का स्टीरियो स्पीकर 1GB रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड टीवी भी पैचवेल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 2- USB 2.0 पोर्ट और 3-HDMI पोर्ट दिया गया है। Mi LED TV की कीमत में कमी के पीछे की वजह इसके सब ब्रांड Redmi के स्मार्ट टीवी को लॉन्च होना हो सकता है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.