Move to Jagran APP

Nokia 7.2 से iPhone 11 Pro Max तक, इस महीने स्मार्टफोन बाजार गर्म, लॉन्च होंगे ये फोन्स

सितम्बर का महीना स्मार्टफोन बाजार के लिए इवेंट्स का महीना होने वाला है। जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 02:03 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 03:00 PM (IST)
Nokia 7.2 से iPhone 11 Pro Max तक, इस महीने स्मार्टफोन बाजार गर्म, लॉन्च होंगे ये फोन्स
Nokia 7.2 से iPhone 11 Pro Max तक, इस महीने स्मार्टफोन बाजार गर्म, लॉन्च होंगे ये फोन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सितम्बर का महीना स्मार्टफोन बाजार के लिए इवेंट्स का महीना होने वाला है। इस हफ्ते के अंत में IFA 2019 में ही कई स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। इसके बाद 10 सितम्बर को Apple का इवेंट है। इस महीने Apple से लेकर OnePlus तक कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाले इन स्मार्टफोन्स के बारे में:

loksabha election banner

iPhone 11 Pro Max: हालांकि, अभी Apple के फोन का नाम कन्फर्म नहीं है, लेकिन लीक्स के आधार पर इस साल के इवेंट में 3 iPhone लॉन्च किए जाएंगे। इस हैंडसेट में 6.5-इंच OLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और A13 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह इस साल का सबसे महंगा iPhone हो सकता है। Apple iPhone 11 Pro: यह iPhone 11 Pro Max का स्मॉलर स्क्रीन वेरिएंट हो सकता है। इसमें लगभग सभी फीचर्स समान होंगे। बस इसका स्क्रीन साइज 5.8 इंच का होगा। Apple iPhone 11: iPhone XR का सक्सेसर, इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ 6.1 इंच LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह इस साल का सबसे किफायती iPhone हो सकता है।

OnePlus 7T Pro: OnePlus 26 सितम्बर को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 7T Pro लॉन्च कर सकता है। अनुमान है की इस एंड्रॉइड स्मार्टफोन में सबसे पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। OnePlus 7T: OnePlus 7 जैसे OnePlus 7 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। उसी तरह, फोन का T वेरिएंट थोड़ी किफायती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसी के साथ, OnePlus 7T का McLaren एडिशन भी पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Fold: सैमसंग के इस फोन को इस साल फरवरी में लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते कंपनी ने फोन वापस मंगवा लिए थे। अब एक बार फिर कंपनी इस फोन को इस महीने लेकर आ सकती है। Huawei Mate 30 Pro: Huawei आधिकारिक तौर से इस फोन को 19 सितम्बर को लॉन्च करेगी। अनुमान है की इस फोन में 4 कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 6.7 इंच AMOLED कर्व्ड एज डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी Mate 30 भी लेकर आ सकती है। इसे भी Mate 30 Pro के साथ 19 सितम्बर को लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 7.2: HMD ग्लोबल इस हफ्ते के अंत में IFA 2019 में Nokia 7.2 लॉन्च करने वाली है। इसके रियर पर सर्कुलर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Nokia 6.2: IFA 2019 में पॉपुलर Nokia 6.1 को भी लॉन्च किया जा सकता है। LG V60 ThinQ: LG भी IFA 2019 में अपना ड्यूल स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी फोन का नाम कन्फर्म नहीं हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.