Move to Jagran APP

Jagran HiTech Awards 2020: स्मार्ट TV ऑफ द ईयर के ये हैं दावेदार

ये पुरस्कार मोबाइल (टेक) और मोबिलिटी (ऑटो) के क्षेत्र में दिया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह की सबसे खास बात ये है कि यहां मोबाइल और मोबिलिटी के उत्कृष्ट उम्मीदवारों को पुरस्कार दिया जाएगा। तो चलिए अब स्मार्ट TV ऑफ द ईयर के दावेदारों की बात करते हैं।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 03:38 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 03:38 PM (IST)
Jagran HiTech Awards 2020: स्मार्ट TV ऑफ द ईयर के ये हैं दावेदार
यह दैनिक जागरण की ऑफिशियल फोटो है।

नई दिल्ली। लीडिंग डिजिटल मीडिया jagran.com 30 नवंबर, 2020 को 'HiTech Awards 2020' का आयोजन कर रहा है। इसका प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर FUN88 और को-स्पॉन्सर Amazon है। ये पुरस्कार मोबाइल (टेक) और मोबिलिटी (ऑटो) के क्षेत्र में दिया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह की सबसे खास बात ये है कि यहां मोबाइल और मोबिलिटी के उत्कृष्ट उम्मीदवारों को पुरस्कार दिया जाएगा। तो चलिए अब स्मार्ट TV ऑफ द ईयर के दावेदारों की बात करते हैं।

loksabha election banner

RealMe SLED 4K

रियलमी एसएलईडी 4के (RealMe SLED 4K) दुनिया का पहला SLED 4K स्मार्ट TV है। जिसकी साइज 55 इंच है और इसका रिजॉल्यूशन 4K का है। इसमें सटीक रंग के साथ बेहतर आई कलर सुविधा मिलती है। SLED 4K स्मार्ट TV में TUV Rheinland लो ब्लू लाइट का सर्टिफिकेशन दिया गया है। यह ब्लू लाइट के दुष्प्रभाव को रोकने में सक्षम है। जिसके लिए खासतौर पर बैक लाइट हेतु RGB पर काम किया गया है। QLED TV में ब्लू बैक लाइट शुरुआती स्तर पर रहता है। यह बाद में व्हाइट लाइट में बदलता है। यह 42999 रुपये में मिल जाएगा। 

OnePlus U Series

वनप्लस यू सीरीज (OnePlus U Series) का इकलौता मॉडल 49,999 रुपये में उपलब्ध है। यह एक ही साइज 55 इंच में अल्ट्रा HD में मिलता है। इस TV मॉडल में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। जो डॉल्बी विजन, HDR10, HDR 10 +, HLG सपोर्ट के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9.0 पर काम करता है। वहीं ऑडियो की बात करें तो इसमें 30W वाले 2-चैनल स्पीकर उपलब्ध है। यह TV काफी पतला है। TV में ब्लूटूथ सपोर्ट भी मिलता है।

Mi TV Horizon Edition

एमआई TV हॉरिजोन एडिशन (Mi TV Horizon Edition) एमआई TV का प्रीमियम एडिशन है। इस स्मार्ट TV को दो स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। पहले कंपनी इसी नाम के साथ दो लैपटॉप भी लॉन्च कर चुकी है। इस TV का फ्रंट फ्रेम छोटा है और यह पतले बेजल में उपलब्ध है। TV फुल HD रेजॉलूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 32 इंच में कीमत 13999 रुपये है। इसमें हजारों एप्स के एक्सिस के लिए गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट सुविधा है। इसमें प्रीमियम डिस्प्ले है। इसका दूसरा वेरिएंट 43 इंच है, जिसकी कीमत 22,999 रुपये है। इसमें स्क्रीन टू बॉडी 90 फीसदी है। साथ ही इसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल भी मिलता है।

Kodak 7X Pro

कोडक 7एक्स प्रो (Kodak 7X Pro) टेलीविजन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। जो छह वेरिएंट में उपलब्ध है। जिसमें 32 इंच वाले HD एंड्रॉयड TV की कीमत 10,999 रुपये है। 40 इंच वाले FHD एंड्रॉयड TV की कीमत 16,499 रुपये है। 43 इंच वाले FHD एंड्रॉयड TV की कीमत 18,999 रुपये है। 43 इंच वाले 4K एंड्रॉयड TV की कीमत 21,999 रुपये है। 50 इंच वाले 4के एंड्रॉयड TV की कीमत 25,999 रुपये है। वहीं 55 इंच वाले 4K एंड्रॉयड TV की कीमत 29,999 रुपये है। इनमें एंड्रॉयड TV पावर के साथ वॉइस इनेबल्ड ब्लूटूथ रिमोट, बिल्ट इन गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर उपलब्ध हैं। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए WiFi, ब्लूटूथ, HDMI और USB सपोर्ट मिलता है।

Motorola Revou

मोटोरोला रिवोयू (Motorola Revou) 55 इंच अल्ट्रा HD TV नए मॉडल का प्रीमियम मॉडल है। जिसकी कीमत 40,999 रुपये है। Motorola Revou रेंज में एक अन्य TV 43 इंच अल्ट्रा HD TV की कीमत 30,999 रुपये है। इसमें 32GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ TV में Dolby Atmos, Dolby ऑडियो, Dolby स्टूडियो साउंड, Dolby विजन और HDR 10 सपोर्ट उपलब्ध है। ये TV स्पेस मैटिक स्टैंड के साथ आता है। जिसमें मेटल वायर्ड फिनिश है। इसके साथ ही रेजर थिन डिजाइन इंटीग्रेट साउंडबार है। जहां 55 इंच के मॉडल में दो स्पीकर हैं, जिसमें साउंड आउटपुट 50W का है। तो वहीं 43 इंच वाले मॉडल में भी दो स्पीकर हैं, जिनका कुल आउटपुट 24W का है। इन दोनों में ही एक्स्ट्रा वाइड कलर गामुट फीचर मिलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.