Move to Jagran APP

Jagran HiTech Awards 2020: गैजेट ऑफ द ईयर के ये हैं दावेदार

ये पुरस्कार मोबाइल (टेक) और मोबिलिटी (ऑटो) के क्षेत्र में दिया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह की सबसे खास बात ये है कि यहां मोबाइल और मोबिलिटी के उत्कृष्ट उम्मीदवारों को पुरस्कार दिया जाएगा। तो चलिए अब गैजेट ऑफ द ईयर के दावेदारों की बात करते हैं।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 03:18 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 03:18 PM (IST)
Jagran HiTech Awards 2020: गैजेट ऑफ द ईयर के ये हैं दावेदार
यह दैनिक जागरण की ऑफिशियल फोटो है।

नई दिल्ली। लीडिंग डिजिटल मीडिया jagran.com 30 नवंबर, 2020 को 'HiTech Awards 2020' का आयोजन कर रहा है। इसका प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर FUN88 और को-स्पॉन्सर Amazon है। ये पुरस्कार मोबाइल (टेक) और मोबिलिटी (ऑटो) के क्षेत्र में दिया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह की सबसे खास बात ये है कि यहां मोबाइल और मोबिलिटी के उत्कृष्ट उम्मीदवारों को पुरस्कार दिया जाएगा। तो चलिए अब गैजेट ऑफ द ईयर के दावेदारों की बात करते हैं।

loksabha election banner

GoPro Hero 9 Black

गोप्रो हीरो 9 ब्लैक (GoPro Hero 9 Black) की कीमत 49,500 रुपये है। इसके साथ 23.6MP सेंसर, 5k वीडियो कैप्चर, 20MP फोटो क्लिक सुविधा और HyperSmooth 3.0 वीडियो स्टेबिलाइजेशन फीचर मिलता है। इसका बेहतर लेंस, बड़ी बैटरी और रिमूवल लेंस कवर काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं इसके कैमरे जोप्रो मोड और नए मैक्स लेंस मोड के साथ काम करने में सक्षम हैं। इस स्मार्टफोन में फ्रंट पर 1.4 इंच कलर डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही रियर डिस्प्ले 2.27 इंच टच का डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1080p पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकती है। इसमें 1080p वेबकैम मोड दिया गया है। 

Realme SmartCam 360

रियलमी स्मार्टकैम 360 (Realme SmartCam 360) की कीमत 2,999 रुपये है। इस कैमरे को पहली बार आईएफए 2020 में लॉन्च किया गया था। यह 20000mAh के पावर बैंक 2 और N1 सॉनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश के साथ लॉन्च किया गया है। ये कैमरा फुल HD रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें रियल टाइम अलर्ट, AI मोशन डिटेक्शन, टू वे कॉलिंग, 3D इनवॉइस कैंसिलेशन और वाइड डायनामिक रेंज (WDR) जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। इसमें लेंस के लिए फिजिकल कवर भी मिलता है। कैमरे को गिंबल का सपोर्ट मिला हुआ है, जिससे कैमरा चारों दिशाओं में 360 डिग्री एंगल पर मूव कर सकता है। इसके साथ ही इसमें नाइट मोड भी मिलता है।

HomePod Mini

होमपॉड मिनी (HomePod Mini) स्पीकर सफेद और ग्रे कलर में 9,900 रुपये की कीमत पर मिलता है। 3.3 इंच की लंबाई के साथ इसमें तकनीक और शानदार सॉफ्टवेयर मौजूद है, जो अच्छी ऑडियो गुणवत्ता प्रदान करता है। इस स्मार्ट डिवाइस को एप्पल डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें आईफोन के साथ संगीत, आंसर कॉल्स को सुना जा सकता है। इसे खासतौर पर एप्पल म्यूजिक, पोडकास्ट, iHeartRadio, Radio.com और TuneIn रेडियो स्टेशनों के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एस5 प्रोसेसर सुविधा और अल्ट्रा-वाइड बैंड तकनीक सपोर्ट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाले इंटरकॉम फीचर है, जिसे होमपॉड डिवाइस से कम्यूनिकेट किया जा सकता है। इससे घर से दूर रहकर भी लाइट या डोर जैसी चीजों को हैंडल किया जा सकता है।

iPad Pro 2020

आईपैड प्रो 2020 (iPad Pro 2020) को एप्पल ने LiDAR scanner के साथ पेश किया है। यह आईपैड ओएस में ट्रैकपैड सपोर्ट के साथ मिलता है। ये फीचर iPadOS 13.4 के साथ उपलब्ध है। यह लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें कंपनी का A12Z Bionic चिपसेट भी मौजूद है। ये मॉडल 11 इंच और 12.9 इंच के डिस्प्ले साइज में आता है। लैपटॉप की तरह काम का अनुभव देने के लिए ये मॉडल मैजिक कीबोर्ड के साथ आया है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी आईपैड में लैपटॉप ट्रैकपैड फीचर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। लेकिन इसका तीसरा सेंसर LiDAR है। इसे डेप्थ और AR के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही इसमें 12MP का वाइड एंगल कैमरा, 10MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और तीसरा LiDAR सेंसर दिया गया है। ये वस्तुओं की दूरी को 5 मीटर तक माप सकता है। इसकी बैटरी 10 घंटे तक चल सकती है। 11 इंच स्क्रीन के साथ इसकी कीमत 71,900 रुपये है। वहीं 12.9 इंच की स्क्रीन के साथ ये 89,900 रुपये में मिल जाएगा। 

Mi Smart Speaker

 

Mi स्मार्ट स्पीकर (Mi Smart Speaker) अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ मिलता है। जिसे गूगल और अमेजन के स्मार्ट स्पीकर को टक्कर देने के उद्देश्य के साथ पेश किया गया है। इसमें बैटरी नहीं है और इसे पावर सर्किट से कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्पीकर की इंट्रोडक्टरी कीमत 3,499 रुपये है। वहीं इसकी असल कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 5,999 रुपये है। इसमें 12W का 2.5 इंच फ्रंट फायरिंग ऑडियो ड्राइवर, टच पैनल, ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इस पर हिंदी में कमांड दी जा सकती है। सिलेंड्रिकल शेप वाले इस स्पीकर में Hi-Fi ऑडियो प्रोसेसर उपलब्ध है। इसे WiFi से कनेक्ट किया जा सकता है। इसे ब्लूटूथ से कनेक्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसे अन्य डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.