International Yoga Day 2022: ऐपल यूजर्स के लिए बेस्ट है ये ऐप, यहां जानें डिटेल
अपने स्वास्थय का ध्यान रखना हमारी पहली जिम्मेदारी होती है अगर हम इसमें पीछे रह जाते है तो आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि ऐसे ऐप्स है जो आपकी सेहत का ख्याल रखती है। ऐसी ही एक ऐप है the breathe App।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। नई दिल्ली की योग एक्सपर्ट शनि दयाल ने बताया कि महामारी ने सभी लोग अलग-अलग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक जैसे अलग-अलग तरीकों से प्रभावित किया है। इसके साथ हम अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं।
योग करने और मन लगाकर खाने से शरीर को मजबूत बनाने और प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में मदद मिलती है। इसके साथ योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और फेफड़ों की क्षमता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग हमारे पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जिसका हमारे शरीर और दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। समय के साथ-साथ तकनीकी ने भी स्वास्थय की तरफ अपना कदम बढ़ाया है। स्मार्टवॉच जैसी बहुत सारी तकनीक विकसित की गई है, जो हार्ट रेट , SPO2 लेवल आदि जैसे महत्वपूर्ण ट्रैकिंग के महत्व को पहचानते हुए विकसित की गई है। इसके साथ ही हमें नींद और जागने के चक्रों को ट्रैक करने में भी मदद करते हैं। आज हम ऐसे ही एक ऐप की बात करेंगे।
ब्रीद ऐप क्या है?
ऐपल वॉच में एक बहुत ही उपयोगी माइंडफुलनेस फीचर है, जिसे आप ब्रीद ऐप के नाम से जानते हैं। यह ऐप आपको अपने लिए एक पल लेने, कुछ गहरी सांस लेने और अपने आप से जुड़ने की में मदद करता है। साथ ही, अपने ऐपल वॉच पर माइंडफुलनेस ऐप के साथ, आप किसी विचार या क्रिया को मिरर करने के लिए कुछ समय ले सकते हैं।
कैसे काम करता है ऐप
ब्रीद ऐप (ऐप्पल वॉच पर मूल ऐप) आपको गहरी सांसों की एक सीरीज के माध्यम से गाइड करता है, और यह आपको हर दिन सांस लेने के लिए समय निकालने की याद दिलाता है। इसके साथ आप चुनें कि आप कितनी देर तक आराम करना लेना चाहते हैं, फिर ऐनिमेशन और जेंटल टैप्स को आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद करने दें। इसके साथ ही आप स्वास्थ्य ऐप के साथ अपने सेशन को ट्रैक कर सकते हैं। हर सेशन के अंत में, आप यह भी देख सकते हैं कि आपने उस दिन कितनी बार ब्रीद ऐप का उपयोग किया है।