Facebook की तरह Google स्मार्टवॉच जल्द करेगी डेब्यू, यहां जानें डिटेल
Google ने ऑफिशियल तौर पर अपनी पहली स्मार्टवॉच का ऐलान नहीं किया है। लेकिन द इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल अपनी स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है जिसे अगले साल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। दावा किया गया है कि यह कंपनी की पहली इन-हाउस स्मार्टवॉच होगी।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Facebook का नाम बदलकर मेटा कर दिया गया है। कुछ वक्त पहले Facebook स्मार्टवॉच की जानकारी लीक हुई थी। लेकिन अभी तक Facebook स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग नहीं हुई है। नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक इसे Meta नाम से अगले साल 2022 में लॉन्च किया जाएगा। इसी बीच एक अन्य टेक कंपनी Google की नई स्मार्टवॉच का ऐलान हो गया है। इसकी सीधी टक्कर Meta Watch से मानी जा रही है। फिलहाल Google ने ऑफिशियल तौर पर अपनी पहली स्मार्टवॉच का ऐलान नहीं किया है। लेकिन द इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल अपनी स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है, जिसे अगले साल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। दावा किया गया है कि यह कंपनी की पहली इन-हाउस स्मार्टवॉच होगी। हालाकि फीचर्स की ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है।
भारतीयों को करना होगा लंबा इंतजार
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Google की तरफ से स्मार्टवॉच को Pixel सीरीज के तहत पेश किया जा सकता है। इसी सीरीज के तहत गूगल स्मार्टफोन भी लॉन्च करता है। नई Pixle स्मार्टवॉच कुछ चुनिंदा देशों में पहले लॉन्च की जाएगी। यह खासकर यह वो देश होंगे, जहां पिक्सेल फोन को पहले लॉन्च किया जाता है। ऐसे में भारतीयों को Google स्मार्टवॉच के लिए लंबा इंतजार करना होगा। Google की स्मार्टवॉच को "रोहन" कोडनेम दिया गया है। गूगल की अपकमिंग वॉच को वियरओएस 3 के साथ लॉन्च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल वॉच में एक राउंड डायल होगा। यह स्मार्टवॉच फिजिकल बेज़लले होगी।
Meta स्मार्टवॉच
Meta स्मार्टवॉच को फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इसमें राउंड स्क्रीन मिलेगी और फ्रंट में कैमरा भी होगा। वॉच के राइट में एक बटन भी मिलेगा। इसमें गूगल Fitbit और Garmin वॉच में मौजूद कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर होंगे। वॉच में वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा दिया जाएगा। मेटा वॉच की लॉन्चिंग 2022 की शुरुआत में हो सकती है।