Google Map Update : नए लुक में आएगा Google Map, जानिए क्या होंगे बदलाव
कंपनी की मानें तो नए टेक्नोलॉजी से Google Map इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बड़े शहर छोटे कस्बे या फिर गांव की लोकेशन का पता लगाने में आसानी होगी।
नई दिल्ली, टेक डेस्क.Google Map Update: Google Map में आने वाले दिनों में काफी कुछ बदलने वाला है। अब आपके Google Map की दुनिया ज्यादा कलरफुल हो जाएगी साथ ही Google Map पर चीजों की ज्यादा डिटेलिंग मिलेगी। Google ने अपने ब्लॉग में Google Map में बदलाव का ऐलान किया है। Google के मुताबिक कंपनी नई कलर मैपिंग एल्गोरिदम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी, जिससे लोगों को Goole Map पर झील, समुद्र, ग्रीन फॉरेस्ट, बीच की साफ डिटेल मिलेगी। कंपनी ने तत्काल प्रभाव से इस अपडेट को 220 देशों के यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है।
क्या होगा फायदा
कंपनी की मानें, तो नए टेक्नोलॉजी से यूजर्स को बड़े शहर, छोटे कस्बे या फिर गांव की लोकेशन का पता लगाने में आसानी होगी। नए बदलाव के बाद जंगलो को गहरे हरे रंग, घास के मैदान को हल्के हरे रंग और पहाडों के स्नो कैप के जरिए दर्शाया जाएगा। हालांकि नई तकनीक को केवल नेचर तक ही नही सीमित रखा जाएगा। नई टेक्नोलॉजी में रोड, रोड साइड वॉक और पैदल चलने वाली रोड और ट्रैफिक को अलग-अलग रंग से दिखाया जाएगा। इससे यूजर्स को किसी क्षेत्र को समझने में आसानी मिलेगी, भले ही यूजर वहां जाने की प्लानिंग कर रहा हो या वर्चुअली एक्सप्लोर कर रहा हो. Google ने कहा कि Map में दुनिया की 98 फीसदी से अधिक सैटेलाइट इमेजरी है. Google आने वाले महीनों में लंदन, न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में रोड Map तैयार करना शुरू कर देगा। कंपनी सड़क Map को आने वाले दिनों ज्यादा से ज्यादा शहरों तक विस्तार करेगी।
ऐसे हासिल करें अपडेट
यूजर्स को Google के नए अपडेट को हासिल करने के लिए सबसे पहले अपने ऐप को Google Play Store से अपडेट करना होगा। इसके बाद ही Google के नए अपडेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। नए अपडेट के बाद Google Map का यूज पहले के मुकाबले ज्यादा रोमांचक हो जाएगा। साथ ही कोविड-19 के दौर में ट्रैफिक और अन्य लोकेशन की जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।
Written By - Saurabh Verma