Google ने एक बार फिर बनाया यह खास Doodle, लोगों को घर पर रहने की दी सलाह
Google ने Doodle के जरिए लोगों को घर पर रहने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही कहा है कि इस समय लोगों के लिए घर पर रहना कितना जरूरी है। फोटो साभार Google
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google पिछले काफी समय से कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई को सपोर्ट करने और कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद देने के लिए Doodle बना रहा है। इसके लिए कंपनी ने एक पूरी सीरीज बनाई थी। वहीं, आज Google ने Doodle के जरिए लोगों को घर पर रहने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही कहा है कि इस समय लोगों के लिए घर पर रहना और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करना कितना जरूरी है। जैसे ही यूजर्स इस Doodle पर क्लिक करेंगे तो उन्हें एक पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा जहां उन्हें Coronavirus Tips दी गई होंगी।
जानें क्या है Google Doodle में खास: इस Doodle में G से लेकर E तक हर लेटर को एनिमेटेड बनाया गया है। ये सभी कैरेक्टर्स की तरह दिखाई दे रहे हैं। इसमें G किताब पढ़ रहा है। एक O गाना गा रहा है तो दूसरा O गिटार बजा रहा है। ना और गाना । इसमें से एक किताब पढ़ रहा है तो दूसरा गिटार बजा रहा है। G अपने और लास्ट में मौजूद E एक-दूसरे से फोन पर बात कर रहे हैं। वहीं, L वर्कआउट कर रहा है। इसमें यह संकेत दिया गया है कि आज किसी के भी लिए सोशल डिस्टेंसिंग और घर पर रहना बेहद जरूरी है।
जब आप इस Doodle पर क्लिक करेंगे तो आपको Coronavirus Tips के पेज पर ले जाया जाएगा। इसमें Stay home. Save lives लिखा होगा। साथ ही कुछ स्टेप्स फॉलो करने के भी निर्देश दिए गए होंगे।
- घर पर रहें।
- एक-दूसरे से दूरी बनाए रखें।
- हाथ धोते रहें।
- खांसते समय मुंह पर रूमाल रखें।
- बिमारी में हेल्पालाइन पर कॉल करें।
यह करें: व्यक्ति को हर 20 सेकेंड पर अपने हाथों को धोना चाहिए। इसके लिए वो साबुन या एल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करना चाहिए। खांसते या छींकते समय हमेशा ही अपनी नाक या मुंह को किसी टिशू से कवर करें। या फिर आप कोहनी से भी ढक सकते हैं। वहीं, अगर किसी की तबियत खराब है तो आपको उससे कम से कम 1 से 3 मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी। अगर आपको अपनी तबियत में कुछ ढीलापन महसूस हो रहा है तो घर पर ही रहें।
क्या न करें: बार-बार अपनी आंख, नाक और मुंह को गंदे हाथों से न छुएं।