Flipkart Big Billion Days sale 2019 में Motorola One Vision पर Rs 5000 का डिस्काउंट, पढ़ें अन्य ऑफर्स
Flipkart Big Billions Days Sale 2019 में Motorola से Asus तक के बजट से मिड रेंज के स्मार्टफोन्स पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं पढ़ें डिटेल्स
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Flipkart Big Billion Days sale 2019 की शुरुआत 29 सितम्बर से होगी। यह सेल 4 अक्टूबर तक चलेगी। Amazon और Flipkart की सेल एक दूसरे के सात क्लैश कर रही हैं। इन दोनों ही सेल में मिलने वाली डील्स का फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग में हैं, तो आप दोनों ही वेबसाइट्स के ऑफर्स की तुलना करे, अपने लिए बेस्ट विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम Flipkart Big Billion Days sale 2019 में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली कुक डील्स की डिटेल्स दे रहे हैं।
Flipkart की इस सेल में इंस्टेंट डिस्काउंट्स से लेकर Axis बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड या ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का तिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल के दौरान Realme, Xiaomi जैसे कुछ पॉपुलर ब्रांड्स पर कुछ ऑफर्स की डिटेल्स सामने आई है। जानते हैं ऐसी ही कुछ ऑफर्स के बारे में:
Motorola One Vision: Flipkart Big Billion Days sale में Motorola के इस फोन पर Rs 5000 का बड़ा डिस्काउंट मिलेगा। इसका मलतब है की Motorola One Vision इस सेल में Rs 14999 में उपलब्ध होगा। फोन को कुक हफ्तों पहले ही Rs 19999 में लॉन्च किया गया है। Motorola One Action: Flipkart की फेस्टिव सेल में यह हैंडसेट Rs 11999 में उपलब्ध होगा। मोबाइल फोन को पिछले महीने Rs 13999 की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Realme 3 Pro: Big Billion Days सेल के दौरान इस फोन को Rs 11999 में उपलब्ध करवाया जा रहा है। सेल के दौरान फोन पर Rs 2000 का डिस्काउंट मिल रहा है। हैंडसेट को Rs 13999 में लॉन्च किया गया था। Realme 5: Flipkart की सेल के दौरान Realme 5 Rs 1000 के डिस्काउंट के बाद Rs 8999 की शुरआती कीमत में उपलब्ध होगा। Asus 6Z: Asus के इस पॉपुलर फोन पर flipkart की सेल के दौरान Rs 4000 का बिग डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद फोन Rs 27999 की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
Redmi K20 Pro: Rs 3000 के डिस्काउंट के साथ Redmi की लेटेस्ट ऑफरिंग वाला यह हैंडसेट Rs 24999 में उपलब्ध होगा। कंपनी ने स्मार्टफोन को भारत में Rs 27999 की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया था। Redmi Note 7S: Redmi ने इस बजट फोन को भारत में Rs 10999 में पेश किया था। इस स्मार्टफोन पर Rs 2000 का डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में यह फोन Rs 8999 में मिलेगा।