अमेजन इंडिया भारत में जल्द लॉन्च करेगी मोबाइल वॉलेट, आरबीआई ने दी मंजूरी
अमेजन का डिजिटल वॉलेट बेहद सिक्योर होगा। साथ ही इसमें एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए टू फैक्टर ऑथेन्टिकेशन दिया जाएगा
नई दिल्ली (जेएनएन)। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया जल्द ही भारत में अपना डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अमेजन को इसकी मंजूरी दे दी है। खबरों की मानें तो अमेजन का डिजिटल वॉलेट बेहद सिक्योर होगा। साथ ही इसमें एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए टू फैक्टर ऑथेन्टिकेशन दिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले फ्लिपकार्ट ने भी अपना डिजिटल PhonePe लॉन्च किया था।
अमेजन इंडिया पेमेंट्स के वाइस प्रेसिडेंट श्रीराम जगन्नाथा ने कहा है, “रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से PPI का लाइसेंस मिल गया है, जिससे हम काफी खुश हैं। हमारा फोकस कस्टमर को ट्रस्टेड कैशलेस पेमेंट एक्सपीरिएंस देने में है। RBI, अब PPI के लिए गाइडलाइन जारी करने के प्रोसेस में है। हम आसान KYC और ऑथेन्टिकेशन के जरिए लो लिमिट वॉलेट लोगों तक पहुंचाएंगे”।
आपको बता दें कि इससे पहले अमेजन ने प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। वहीं, पे बैलेंस सर्विस लॉन्च की थी। यह सर्विस केवल अमेजन के साथ ही काम करती है। अमेजन ने यह पूरी तरह साफ नहीं किया है कि कंपनी का नया वॉलेट कैसे काम करेगा। खबरों की मानें तो अमेजन का नया वॉलेट पेटीएम, फ्रीचार्ज, ऑक्सीजन और मोबिक्विक जैसी ई-वॉलेट कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है।
यह भी पढ़ें,
वनप्लस 3 और वनप्लस 3T को मिला ऑक्सीजन OS 4.1.3 अपडेट
नेस्ले ने गूगल, पेटीएम मॉल से मिलाया हाथ, Maggi के सही विकल्प चुनने पर मिलेगा इनाम
अमेजन इंडिया दे रहा Kindle पर बंपर डिस्काउंट, जानें क्यों है खास