Move to Jagran APP

Chandrayaan 2: भारत के हाथों से रेत की तरह निकल रहा समय, पढ़ें पल-पल की डिटेल्स

Chandrayaan 2 कल यानी रविवार को ISRO ने खबर दी थी की ऑर्बिटर ने ISRO को लैंडर Vikram की थर्मल इमेज भेजी है। उसी समय से कई कयास लगाए जा रहे हैं की अब आगे क्या होगा?

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 11:07 AM (IST)
Chandrayaan 2: भारत के हाथों से रेत की तरह निकल रहा समय, पढ़ें पल-पल की डिटेल्स
Chandrayaan 2: भारत के हाथों से रेत की तरह निकल रहा समय, पढ़ें पल-पल की डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Chandrayaan 2: कल यानी रविवार को ISRO ने खबर दी थी की ऑर्बिटर ने ISRO को लैंडर Vikram की थर्मल इमेज भेजी है। उसी समय से कई कयास लगाए जा रहे हैं की अब आगे क्या होगा? खबर आई है की Vikram लैंडर अपनी तय जगह से 500 मीटर की दूरी पर चांद पर लैंड हुआ है। एक अच्छी बात यह है की हमारा लैंडर Vikram चांद की सतह पर है, लेकिन इसका लाभ तब तक है हो पाएगा, जब तक इसके साथ संपर्क स्थापित ना हो। एक बार अगर लैंडर Vikram से संपर्क स्थापित हो गया, तो भारत के लिए यह अच्छी खबर होगी। Chandrayaan 2 के लैंडर Vikram में इतनी टेक्नोलॉजी है की वो गिरने के बाद भी दोबारा खुद को खड़ा कर सकता है, लेकिन इसके लिए सबसे पहले लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करना जरूरी है।

loksabha election banner

आखिर हुआ क्या? आपको बता दें, विक्रम लैंडर में ऑनबोर्ड कंप्यूटर है। इसी वजह से लैंडर खुद ही कई काम कर सकता है। विक्रम लैंडर की चांद पर हार्ड लैंडिंग हुई है। इस कारण से लैंडर के गिरने से एक एंटीना दब गया है। इसी के जरिये कम्युनिकेशन सिस्टम को कमांड भेजी जाती है। ISRO फिलहाल इसी प्रयास में है की किसी तरह एंटीना के जरिये विक्रम को कमांड कर के वापस एक्टिव किया जा सके।

आखिर अपने आप कैसे दोबारा चलेगा विक्रम लैंडर? ISRO के अनुसार, लैंडर में नीचे की तरफ 5 थ्रस्टर्स लगे हैं। इसके जरिये ही विक्रम को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी। इसके अलावा, लैंडर के चारों तरफ भी थ्रस्टर्स लगे हुए हैं। इन्हे स्पेस में यात्रा के दौरान दिशा निर्धारित करने के लिए ऑन किया जाता है। लैंडर के जिस हिस्से में एंटीना दबा है, उसी हिस्से में ये थ्रस्टर्स भी हैं। अगर ऑर्बिटर के जरिये दबे हुए एंटीना ने पृथ्वी से भेजे जा रहे कमांड को रिसीव कर लिया, तो विक्रम अपने एक बार फिर एप पैरों पर खड़ा हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो ISRO वो सभी प्रयोग कर पाएगा, जो चंद्रयान 2 के लिए पेले से निर्धारित थे।

Vikram और ISRO के पास बचे हैं 11 दिन: ISRO के मुख्य K Sivan ने बताया है की लैंडर से संपर्क बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है की जल्द ही इससे संपर्क स्थापित किया जाएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, विक्रम से संपर्क बनाने के लिए 12 दिन का समय है। बता दें, अभी लूनर डे चल रहा है। एक लूनर डे धरती के 14 दिनों का होता है। इसमें से 2 दिन चले गए हैं। मतलब यह है आने वाले 12 दिन चांद पर दिन रहेगा। उसे बाद चांद पर रात हो जाएगी। यह भी धरती के 14 दिनों के बराबर होगी। रात में विक्रम से संपर्क साधने में परेशानी होगी और ISRO को इंतजार करना होगा।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.