BSNL 249 रुपये में दे रहा 3 गुना डाटा, जियो गीगाफाइबर को मिलेगी कड़ी टक्कर
BSNL ने अपने एंट्री-लेवल प्लान BB249 को अपडेट किया है। इसके तहत यूजर्स को ज्यादा FUP लिमिट दी जाएगी
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलायंस जियोगीगाफाइबर के मार्केट में एंट्री करने के बाद से ब्रॉडबैंड प्लान्स को लेकर कंपनियों के बीच प्राइस वॉर शुरू हो गई है। कंपनी कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स देने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने अपने एंट्री-लेवल प्लान BB249 को अपडेट किया है। इसके तहत यूजर्स को ज्यादा FUP लिमिट दी जाएगी।
BSNL ने अपग्रेड किया BB249 प्लान:
कंपनी ने BB249 प्लान में FUP लिमिट को तीन गुना बढ़ा दिया है। पहले इसमें 5 जीबी की FUP लिमिट दी जा रही थी। वहीं, अब इसमें 15 जीबी की लिमिट उपलब्ध कराई जाएगी। मुंबई और दिल्ली को छोड़कर यह बदलाव पूरे देश में 1 सितंबर से लागू हो जाएंगे। इस प्लान में 8Mbps की स्पीड दी जा रही है। FUP लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 1Mbps की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा रात 10:30 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटिड वॉयस कॉल कर सकते हैं।
अर्लि रेंटल सुविधा उपलब्ध:
कंपनी का यह प्लान अर्ली रेंटल फेसिलिटी के लिए उपलब्ध है। इसके तहत यूजर्स को 2,739 रुपये देने होंगे। इससे यह प्लान एक साल के लिए एक्टिवेट कर सकते हैं। यूजर्स केवल 11 महीने का ही रेंटल देते हैं और एक महीना कंपनी की तरफ से मुफ्त सर्विस दी जाती है।
जियोगीगाफाइबर दे सकती है प्रीव्यू ऑफर:
जियो टेलिकॉम सेवा की शुरुआत के समय कंपनी ने यूजर्स को 3 महीने का फ्री प्रिव्यू ऑफर दिया था। इसके तहत यूजर्स को जियो की सेवाएं 3 महीने तक मुफ्त में मिली थी। यूजर्स के रिस्पांस के आधार पर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है की कंपनी ब्रॉडबैंड प्लान्स के मामले में भी ऐसा कर सकती है। कंपनी JioGigaFiber Preview Offer लेकर आ सकती है जिसके तहत यूजर्स को 3 महीने तक इसके फ्री सेवाएं दी जाएंगी। हालांकि, ये सेवाएं मुफ्त न होकर इफेक्टिव प्राइज पर आधारित भी हो सकती हैं। जैसे की- शुरुआत में यूजर्स को कुछ राशि देनी होगी और बाद में उस राशि को रिफंड कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro जल्द भारत में हो सकते हैं लॉन्च, देखें टीजर
Realme 2 Vs Redmi Note 5 Pro Vs Zenfone Max Pro M1: 15,000 रुपये से कम कीमत में कौन है बेहतर
भूल गए हैं अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन का पासवर्ड, इन तीन तरीकों से आसानी से करें अनलॉक