Move to Jagran APP

एपल म्‍युजिक अब एंड्रायड फोंस पर

एपल म्‍युजिक एप अंतत: एंड्रायड पर उपलब्‍ध हो ही गया है। प्‍ले स्‍टोर पर यह एप उपलब्‍ध है और एंड्रायड यूजर्स इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। उपयोग के लिए यह फ्री है हालांकि एपल म्‍युजिक सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए मासिक शुल्‍क है। फिलहाल एंड्रायड के लिए 'एपल म्‍युजिक एप'

By Monika minalEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2015 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2015 12:34 PM (IST)
एपल म्‍युजिक अब एंड्रायड फोंस पर

एपल म्युजिक एप अंतत: एंड्रायड पर उपलब्ध हो ही गया है। प्ले स्टोर पर यह एप उपलब्ध है और एंड्रायड यूजर्स इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। उपयोग के लिए यह फ्री है हालांकि एपल म्युजिक सब्सक्रिप्शन के लिए मासिक शुल्क है। फिलहाल एंड्रायड के लिए 'एपल म्युजिक एप' का बीटा वर्जन मौजूद है।

loksabha election banner

व्यक्तिगत रूप से इस सर्विस की कीमत 120 रुपये प्रति माह है, पारिवारिक सब्सक्रिप्शन के लिए 190 रुपये है। एंड्रायड यूजर्स के लिए यह एप, एपल की ओर से पहला एप है। इसके पहल कंपनी ने एक एंड्रायड एप बनाया था लेकिन उसमें अधिक फंक्शंस नहीं थे।

एपल के एडी क्यू ने कहा, "यदि आपको एपल म्युजिक के साथ दूसरा डिवाइस मिला है और पूरी म्युजिक लाइब्रेरी क्लाउड में है तो आप इसे एंड्रायड से एक्सेस कर सकते हैं।"

क्यू ने कहा कि एंड्रायड पर ‘एपल म्युजिक एप’ नैटिव एंड्रायड एप की तरह काम करता है। इसलिए यह एंड्रायड एप का ही अहसास देगा। मेन्यु एंड्रायड की तरह ही दिखते हैं।

एपल का तोहफा, लेटेस्ट डिवाइसेज पर 34,000 रुपये तक की छूट

अभी चूंकि इसका बीटा वर्जन उपलब्ध है, एंड्रायड के लिए एपल म्युजिक में कुछ फीचर्स नहीं हैं। उदाहरण के लिए अभी यह फैमिली सब्सक्रिप्शन की अनुमति नहीं देता है साथ ही अभी यह म्युजिक वीडियोज को सपोर्ट नहीं करता है।

भारत के एंड्रायड यूजर्स के लिए यह एक सरप्राइज गिफ्ट है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.