Move to Jagran APP

Google Android 10 के आते ही सबसे पहले Nokia देगा इन स्मार्टफोन्स को साल के अंत यह बड़ा अपडेट

Google Android 10 For Nokia HMD Global ने Google के Android Q के आधिकारिक नाम Android 10 की घोषणा के कुछ समय बाद ही अपने Nokia फोन्स के पोर्टफोलियो को रिवील किया है।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 11:24 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 06:15 PM (IST)
Google Android 10 के आते ही सबसे पहले Nokia देगा इन स्मार्टफोन्स को साल के अंत यह बड़ा अपडेट
Google Android 10 के आते ही सबसे पहले Nokia देगा इन स्मार्टफोन्स को साल के अंत यह बड़ा अपडेट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Android 10 For Nokia: HMD Global ने Google के Android Q के आधिकारिक नाम Android 10 की घोषणा के कुछ समय बाद ही अपने Nokia फोन्स के पोर्टफोलियो को रिवील किया है। इसमें बताया गया है की वो कौन-से Nokia फोन्स होंगे, जिन्हें अगला बड़ा एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलेगा। HMD चीफ Juho Sarvikas ने ट्वीट किया है की Nokia स्मार्टफोन्स में Android 10 का रोल-आउट 2019 Q4 में शुरू हो जाएगा। इसमें सबसे पहले Nokia 7.1, Nokia 8.1 और Nokia 9 PureView को अपडेट मिलेगा। यह अपडेट इस साल अक्टूबर से दिसम्बर के बीच मिल जाएगा। कंपनी का प्लान है की 2020 के Q2 तक सभी Nokia स्मार्टफोन्स को Android 10 अपडेट मिल जाए।

loksabha election banner

कब मिलेगा अपडेट? Nokia 7.1, 8.1 और 9 PureView के बाद 2020 के Q1 में Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 7 Plus को Android 10 का अपडेट मिलेगा। ठीक उसके बाद, Android 10 का रोल-आउट Nokia 2.2, Nokia 3.1 Plus, Nokia 3.2 और Nokia 4.2 में किया जाएगा। इसके बाद 2020 के Q1 के अंत तक Nokia 1 Plus, Nokia 5.1 Plus और Nokia 8 Sirocco को Android 10 का अपडेट मिलेगा।

HMD के प्लान के अनुसार Q2 2020 में Nokia 2.1, Nokia 3.1, Nokia 5.1 और Nokia 1 को Android 10 का अपडेट दिया जाएगा। बता दें, Nokia के Android 10 अपडेट मिलने वाली फोन की लिस्ट में सभी फोन्स 2018 में लॉन्च हुए और इस साल लॉन्च हुए मॉडल हैं। 2017 के मॉडल जैसे की - Nokia 3, Nokia 5, Nokia 6 और Nokia 8 को एंड्रॉइड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम तक का ही अपडेट मिलेगा। फिर भी इन फोन्स को अक्टूबर 2020 तक क्वाटर्ली सिक्योरिटी पैचेज उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Google Android 10 For Nokia: HMD Global उन चुनिंदा ब्रांड्स में से एक है, जिन्होंने अपने स्मार्टफोन के पूरे पोर्टफोलियो को Android 9 Pie का अपग्रेड उपलब्ध करवाया है। कंपनी अब करीब-करीब अपने Nokia फोन्स के पूरे लाइनअप को Android 10 अपग्रेड उपलब्ध करवाने की योजना में है। 2018 में लॉन्च हुए अधिकतर Nokia स्मार्टफोन्स को Android 10 का अपडेट मिलेगा। कंपनी ने यह घोषणा Google के यह रिवील करने के बाद की की Android Q अब Android 10 के नाम से जाना जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.