Airtel कर रही जोरदार वापसी, Jio के मुकाबले जोड़े 300 फीसदी ज्यादा नये यूजर्स
Airtel के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 34 करोड़ हो गई। जनवरी 2021 में jio की सब्सक्राइबर्स संख्या में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वही इसी दौरान Airtel की सब्सक्राइबर्स संख्या 26.62 फीसदी से बढ़कर 29 फीसदी हो गई है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। नये वायरलेस सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में Airtel उम्दा प्रदर्शन कर रहा है। पिछले कुछ वक्त से Airtel के नये सब्सक्राइबर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2021 में jio के मुकाबले Airtel ने 300 फीसदी ज्यादा सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। ट्राई के मंथली डेटा के मुताबिक Airtel के जनवरी माह में करीब 5.89 मिलियन यानी 58.9 लाख सब्सक्राइबर्स बढ़े गये हैं। इसी दौरान Jio ने 19.5 लाख नये सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। हालांकि सबसे ज्यादा वायरलेस सब्सक्राइबर्स के मालमे में अभी भी Jio टॉप पर है।
जनवरी 2021 में jio के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 41 करोड़ रुपये हो गई है। वही Airtel के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 34 करोड़ हो गई। जनवरी 2021 में jio की सब्सक्राइबर्स संख्या में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वही इसी दौरान Airtel की सब्सक्राइबर्स संख्या 26.62 फीसदी से बढ़कर 29 फीसदी हो गई है।
Vodafone Idea (Vi) की सब्सक्राइबर्स संख्या में जनवरी में 17.1 लाख का इजाफा दर्ज किया गया है। इस तरह VI की कुल सब्सक्राइबर्स संख्या 28 करोड़ हो गई। इसी तरह BSNL ने करीब 81,659 नये सब्सक्राइबर्स को जनवरी में जोड़ा है। इस तरह कुल वायरलेस संख्या 11 करोड़ हो गई। Vi के मार्केट शेयर में करीब 24.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वही BSNL के मार्केट शेयर में 10.21 फीसदी की गिरावट रही।
ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में देश के कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 11.63 करोड़ हो गई है, जो दिसंबर 2020 में 11.53 करोड़ थी। इस तरह जनवरी में 0.84 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। शहरी इलाकों में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 634.97 मिलियन हो गई है, जो दिसंबर में 629.67 मिलियन थी। वही ग्रामीण इलाकों में वायरलेस सब्सक्राइबर्स संख्या 524.11 मिलियन से बढ़कर 528.11 मिलयन हो गई है।