जानें आपको WhatsApp पर किसने किया है ब्लॉक, इन बातों पर दें खास ध्यान
WhatsApp Tips एक तरीका ऐसा भी है जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपको किसने ब्लॉक किया है। यही तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं। फोटो साभार WhatsApp
नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। चैटिंग करने का सबसे आसान तरीका शायद आज के समय में यही है। हमें जब भी किसी को मैसेज करना होता है तो हम उसे कहते हैं "मैं तुझे WhatsApp कर दूंगा/दूंगी।" WhatsApp पर कई ऐसे फीचर्स उपलब्ध हैं जो हमारे चैटिंग एक्सपीरियंस को दोगुना कर देते हैं। लेकिन कुछ ऐसा भी है जिससे यूजर्स को काफी परेशानी होती है और यह है Blocking. कई बार यूजर्स को उनके दोस्त ब्लॉक कर देते हैं और उन्हें पता नहीं चलता है। हालांकि, एक तरीका ऐसा भी है जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपको किसने ब्लॉक किया है। यही तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं। यह तरीका WhatsApp ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी दिया है।
इस तरह जानें आपको WhatsApp से किसने किया है ब्लॉक:
अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया है तो आप उस व्यक्ति का लास्ट सीन आप नहीं देख पाएंगे। अगर आपको लगता है कि आपके दोस्त ने आपको ब्लॉक कर दिया है तो आप उसकी चैट विंडो पर जाएं। अगर आपको उसका लास्ट नहीं दिखाई दे रहा है तो समझ जाइए की उस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, केवल इससे ही यह प्रूफ नहीं होगा कि आपको ब्लॉक किया गया है। हो सकता है कि व्यक्ति ने अपना लास्ट सीन हाइड किया हो। ऐसे में आपका निम्न बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
- जिस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है आपको उसकी प्रोफाइल फोटो भी नहीं दिखाई देगी।
- अगर आप उस व्यक्ति को मैसेज करेंगे जिसने आपको ब्लॉक किया है तो मैसेज पर केवल एक ही टिक दिखाई देगा। इसमें आपको दो चेक मार्क दिखाई नहीं देंगे।
- जिसने आपको ब्लॉक किया है अगर आप उसे WhatsApp कॉल करते हैं तो वो कॉल नहीं लगेगी।
- अगर आपको उपरोक्त सभी साइन्स किसी कॉन्टैक्ट के साथ नजर आते हैं तो समझ जाइए की व्यक्ति ने आपको ब्लॉक कर दिया है।