Move to Jagran APP

WhatsApp ग्रुप प्राइवेसी को लेकर है खतरा तो इस तरह RESET करें इनविटेशन लिंक

WhatsApp Group Privacy अगर आप अभी भी अपने ग्रुप को लेकर परेशान हैं कि कहीं उसका लिंक किसी और के पास तो नहीं है तो हम आपकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। फोटो साभार JNM

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 09:45 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 09:53 AM (IST)
WhatsApp ग्रुप प्राइवेसी को लेकर है खतरा तो इस तरह RESET करें इनविटेशन लिंक
WhatsApp ग्रुप प्राइवेसी को लेकर है खतरा तो इस तरह RESET करें इनविटेशन लिंक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि कुछ प्राइवेट WhatsApp ग्रुप चैट्स का इनविटेशन लिंक Google इंडेक्स कर रहा था। इससे कोई भी व्यक्ति केवल Google Search कर किसी की प्राइवेट ग्रुप चैट ज्वाइन कर सकता था। हालांकि, बाद में यह इंडेक्सिंग हटा दी गई थी। साथ ही WhatsApp ने भी इस परेशानी से निपटने के लिए कई प्रयास किए थे। लेकिन अगर आप अभी भी अपने ग्रुप को लेकर परेशान हैं कि कहीं उसका लिंक किसी और के पास तो नहीं है, तो हम आपकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। आप अपने WhatsApp ग्रुप का इनविटेशन लिंक रिसेट कर सकते हैं और वो भी चंद क्लिक्स में। आपको बता दें कि यह तरीका WhatsApp Web पर फिलहाल उपलब्ध नहीं है। 

loksabha election banner

इस तरह WhatsApp ग्रुप इनविटेशन लिंक को करें रिसेट:

  • इसके लिए आपको सबसे पहले WhatsApp ओपन करना होगा।
  • इसके बाद जिस ग्रुप का इनविटेशन लिंक आपको रिसेट करना है उस पर जाना होगा।
  • ग्रुप ओपन करने के बाद आपको सबसे ऊपर टैप करना है जहां आपके ग्रुप का नाम लिखा है।
  • इसके बाद नीचे Invite via Link विकल्प मौजूद होगा इस पर टैप कर दें।
  • इसके बाद आपको Reset link का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके पास एक पॉप-अप आएगा जिसमें लिखा होगा Cancel या Reset Link.
  • इसमें आपको Reset Link पर क्लिक करना होगा। इससे पुराना लिंक रिवोक हो जाएगा और नया ग्रुप लिंक बन जाएगा।

पुराना लिंक हो जाएगा अवैध: इस प्रोसेस के बाद आपके ग्रुप का पुराना लिंक अवैध हो जाएगा। ऐसे में अगर किसी के पास वो लिंक है भी तो भी उस पर क्लिक कर वो ग्रुप में एड नहीं हो पाएगा। इसके अलावा आप Invite via Link फीचर का इस्तेमाल कर किसी को ग्रुप में जोड़ने के प्रोसेस से बचें। आप उन्हें ग्रुप में जाकर एड कॉन्टैक्ट कर भी जोड़ सकते हैं।

इस तरह करें फीचर का इस्तेमाल:

  • इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ओपन करना होगा।
  • इसके बाद जिस ग्रुप में आपको किसी व्यक्ति को जोड़ना है उस ग्रुप को ओपन करें।
  • ग्रुप ओपन करने के बाद आपको सबसे ऊपर टैप करना है जहां आपके ग्रुप का नाम लिखा है।
  • यहां आपको Add Participant पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद जिसे भी एड करना है उसे सेलेक्ट करें। इससे वो व्यक्ति आपके ग्रुप में एड हो जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.