Move to Jagran APP

Twitter पर कोरोनावायरस से जुड़ी गलत जानकारी से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Twitter अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह से एक लोकप्रिय माध्यम है। इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कोरोनावायरस से जुड़ी गलत जानकारी से बचने के लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

By Harshit HarshEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 04:48 PM (IST)
Twitter पर कोरोनावायरस से जुड़ी गलत जानकारी से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Twitter पर कोरोनावायरस से जुड़ी गलत जानकारी से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इस समय भारत ही नहीं पूरी दुनिया कोरोनावायरस (COVID-19) महामारी से जूझ रहा है। कई देशों में लॉकडाउन घोषित है और लोग घरों में बैठकर ही अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इस महामारी से जुड़ी कई गलत जानकारियां भी इन दिनों सोशल मीडिया पर फैल रही है, जिसे देखते हुए सरकार काफी सख्त है। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही लोग Twitter पर भी कोरोनावायरस से जुड़ी अफवाहों से बचने के लिए भरोसे के ट्विटर हैंडल से जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं।

loksabha election banner

Twitter ने पिछले दिनों ही कोरोनावायरस से जुड़ी गलत जानकारियों और फेक न्यूज को हटाने की दिशा में काम किया है। लेकिन, सोशल मीडियो एक ओपन प्लेटफॉर्म है और यहां तेजी से फेक न्यूज और अफवाहें वायरल हो जाती हैं। ऐसे में हम आपको Twitter के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कोरोनावायरस से जुड़ी सटीक और भरोसेमंद जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

भरोसेमंद सोर्स की पहचान- सबसे पहले हम किसी भी चीज की जानकारी प्राप्त करने के लिए उसके भरोसेमंद सोर्स के बारे में पता लगाते हैं। कोरोनावायरस एक बीमारी है, इसलिए इसके बारे में सटीक जानकारी के लिए हम विश्व स्वास्थ्य संगठन या फिर सरकारी एजेंसियों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए सही और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Twitter ने यूजर्स की सहूलियत के लिए डेडिकेटेड बाइलिंगुअल इवेंट पेज क्रिएट किया है। यहां पर आपको COVID-19 से जुड़ी सटीक जानकारी प्राप्त हो सकती है। भारतीय यूजर्स Twitter के होम टाइमलाइन के टॉप में इस इवेंट पेज को देख सकते हैं। इस इवेंज पेज पर आपको सभी वेरिफाइड सोर्स द्वार सटीक जानकारी मुहैया कराई जाती है।

Twitter पर हैशटैग के साथ कुछ भी पोस्ट करते हैं। ऐसे में अगर आपको कोरोनावायरस से जुड़ी कोई भी बात जाननी है तो आप रिलिवेंट हैशटैग को चेक कर सकते हैं। यही नहीं, किसी भी ट्वीट को रिट्वीट करने से पहले आप सुनिश्चित हो जाएं कि जो जानकारी आप शेयर करने जा रहे हैं वो सही है। इसके बाद ही आप किसी भी ट्वीट को रिट्वीट करें।

इसके अलावा आप देश के सभी क्रेडिबल न्यूज प्लेटफॉर्म्स के ट्विटर हैंडल के जरिए भी कोरोनावायरस से संबंधित भरोसेमंद जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं, आप देश के नेशनल वेरिफाइड जर्नलिस्ट्स के अकाउंट पर भी कोरोनावायरस से संबंधित भरोसेमंद अपडेट्स को चेक कर सकते हैं। अगर, आप इन सभी चीजों का सही से ध्यान रखते हैं तो आप गलत जानकारियों को सेग्रिगेट कर सकते हैं और उसे फैलने से भी रोक सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.