Move to Jagran APP

क्या है TRAI का चैनल सेलेक्टर ऐप और कैसे करें अपने बेस्ट प्लान का चुनाव? जानें

TRAI ने नए नियम के मुताबिक चैनल सेलेक्ट करने के लिए सब्सक्राइबर्स को 31 मार्च तक का समय दे दिया है

By Harshit HarshEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 01:51 PM (IST)Updated: Mon, 25 Feb 2019 08:36 AM (IST)
क्या है TRAI का चैनल सेलेक्टर ऐप और कैसे करें अपने बेस्ट प्लान का चुनाव? जानें
क्या है TRAI का चैनल सेलेक्टर ऐप और कैसे करें अपने बेस्ट प्लान का चुनाव? जानें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने 1 फरवरी से ही केबल और डीटीएच से जुड़ा नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के तहत यूजर्स को सिर्फ उन्हीं चैनल्स के लिए पैसे देने पड़ेंगे जो वो देखना चाहते हैं। केबल ऑपरेटर्स या डीटीएस सर्विस प्रोवाइडर्स अपने हिसाब से सब्सक्राइबर्स को चैनल्स नहीं थोप सकते हैं। इस नए नियम के मुताबिक हर सब्सक्राइबर्स को 31 जनवरी 2019 तक अपने चैनल्स को नए नियम के मुताबिक माइग्रेट करना था। लेकिन अभी भी कई सब्सक्राइबर्स ने अपने चैनल्स को नए नियम के मुताबिक माइग्रेट नहीं किया है। TRAI ने उन सब्सक्राइबर्स के लिए Best Fit Plan भी सजेस्ट किया है।

prime article banner

इसके अलावा TRAI ने नए नियम के मुताबिक चैनल सेलेक्ट करने के लिए सब्सक्राइबर्स को 31 मार्च तक का समय दे दिया है। इसके अलावा TRAI ने सब्सक्राइबर्स की सुविधा के लिए चैनल सेलेक्टर ऐप भी पेश किया है। आज हम आपको TRAI के इसी चैनल सेलेक्टर ऐप के बारे में बताने जा रहे है। इस चैनल सेलेक्टर ऐप के जरिए आप अपने पसंदीदा चैनल को आसानी से सेलेक्ट कर सकेंगे। यह ऐप आपको सस्ते से सस्ता पैक सजेस्ट करेगा। आइए जानते हैं कि यह ऐप किस तरह से काम करता है।

क्या है TRAI का चैनल सेलेक्टर ऐप?

TRAI ने सब्सक्राइबर्स को चैनल्स के चुनाव में हो रही परेशानी को देखते हुए इस ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप को आप TRAI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को जरिए आप अपनी पसंदीदा चैनल्स का चुनाव तो कर ही सकते हैं साथ ही आपको उस चैनल के चुनाव पर आने वाले खर्च के बारे में भी पता चल जाएगा। TRAI ने किसी भी एसडी चैनल के पैक के लिए अधिकतम 130 रुपये मासिक तय की है। इसमें आपको पे-चैनल्स के अलावा फ्री-टू-एयर चैनल्स की लिस्ट मिलती है। यह ऐप आपको कम से कम मासिक वाले चैनल्स का चुनाव करने में आपको मदद करेगा।

TRAI के चैनल सेलेक्टर ऐप का कैसे करें इस्तेमाल?

  • TRAI के इस चैनल सेलेक्टर ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले “Get Started” बटन पर टैप करना होगा।

  • इसके बाद आपको अपनी जानकारी जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर और सर्विस प्रोवाइडर का नाम आदि भरना होगा। साथ ही आपको अपने पिछले महिने की बिल की जानकारी भी देनी होती है।

  • इसके बाद आपको आपके राज्य का नाम, शहर आदि की जानकारी मांगी जाएगी। इनमें से कुछ जानकारियां वैकल्पिक तौर पर मांगी जाती हैं, आप चाहें तो इन जानकारियों को छोड़ भी सकते हैं।

  • अगले पेज पर आपको न्यूज, म्यूजिक, स्पोर्ट्स आदि की रूचि के बारे में पूछा जाएगा। ये जानकारियां आपको चैनल्स सेलेक्ट करने में सहूलियत देगा।

  • अंत में आपसे एसडी या एचडी या दोनों की जानकारी मांगी जाएगी। इस समय कुच 550 फ्री-टू-एयर चैनल्स उपलब्ध हैं। इन फ्री-टू-एयर चैनल्स के बाद आपको पे चैनल्स का चुनाव करना होगा।

  • इन जानकारियों को दर्ज करने के बाद ऐप आपको आपके पसंद या रूचि के हिसाब से पैक्स सजेस्ट करेगा। इन पैक्स में से आप किसी भी एक पैक का चुनाव कर सकते हैं।

TRAI चैनल सेलेक्टर ऐप के फायदे

  • इस ऐप के जरिए आप कम से कम मासिक किराया वाले चैनल्स आसानी से चुन सकते हैं।
  • यह ऐप आपके मासिक किराए को सस्ता करेगा।
  • इस ऐप से आप अपने मन मुताबिक चैनल्स का चुनाव कर सकते हैं।
  • आप चाहे तो किसी भी एक चैनल या कई चैनल्स के ग्रुप को सस्ते चैनल्स से रिप्लेस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

TRAI ने बढ़ाई Deadline, यूजर्स 31 मार्च कर पाएंगे अपने मनपंसद चैनल का चुनाव

TRAI के DTH और केबल टीवी के नए नियम आज से हुए लागू, यहां मिलेगा आपको हर सवाल का जवाब

TRAI का नया DTH नियम: Tata Sky से लेकर Airtel Digital TV तक, ये हैं बेस्ट प्लान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.