Move to Jagran APP

रिकॉर्ड करना चाहते हैं टाइम लैप्स विडियो, तो फॉलो करें ये स्टेप्स

टाइम लैप्स की मदद से आप किसी भी वीडियो को स्लो मोशन में बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 09:11 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 12:21 PM (IST)
रिकॉर्ड करना चाहते हैं टाइम लैप्स विडियो, तो फॉलो करें ये स्टेप्स
रिकॉर्ड करना चाहते हैं टाइम लैप्स विडियो, तो फॉलो करें ये स्टेप्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। कई बार सोशल मीडिया वेबसाइट पर लोग टाइम लैप्स वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। यह वीडिया काफी आकर्षक होती हैं। कई बार आपका भी मन होता होगा टाइम लैप्स वीडियो बनाने का। लेकिन इसे कैसे बनाया जाए यह कंफ्यूजन रहती होगी। आपको बता दें कि टाइम लैप्स वीडियो बनाना बेहद ही आसान है। इसे आप अपने स्मार्टफोन से भी बना सकते हैं। यहां हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

loksabha election banner

टाइम लैप्स की मदद से आप किसी भी वीडियो को स्लो मोशन में बना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर: सड़क पर चलती गाड़ियां हो या तेज रफ्तार से गुजरते लोग, आप इन सभी को अपने स्मार्टफोन पर ही रिकॉर्ड कर सकते हैं वो भी टाइम लैप्स का इस्तेमाल करके। आपको बता दें कि इसमें विडियो रिकॉर्डिंग 24 से 30 फ्रेम प्रति सेकंड के हिसाब से होती है।

जानें किस तरह बनाएं टाइम लैप्स वीडियो:

इसके लिए आपको अपने फोन में कोई भी एक टाइम लैप्स ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा। गूगल प्ले स्टोर पर Framelapse, Lapse It, Microsoft Hyperlapse, Hyperlapse from Instagram, TimeLapse, iTimeLapse Pro, iMotion, OSnap आदि जैसी ऐप्स मौजूद हैं।

वीडियो बनाते समय आपको उस मूमेंट को दिमाग में रखना होगा जिसे आप शूट करना चाहते हैं। ऐसा करने से आप बेहद ही आसानी से वीडियो को शूट कर पाएंगे।

अब आपको ट्राइपॉड की जरुरत पड़ेगी। क्योंकि अगर आप फोन हाथ में रखकर वीडियो शूट करते हैं तो वीडियो शेकी हो सकती है।

अब आपको बस ट्राइपॉड में अपने फोन को एडजस्ट करना होगा। अब आप टाइम लैप्स वीडियो बना पाएंगे।

यह भी पढ़ें:

BSNL का दीवाली ऑफर, रिलायंस Jio की टक्कर में उतारा लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

12 करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी मैसेज पर मंडरा रहा खतरा, 6.5 रुपये में बेचा जा रहा एक मैसेज

दिवाली 2018: फ्रिज खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.