Move to Jagran APP

Samsung Galaxy M30 समेत ये 15 ‘मोस्ट अवेटेड’ स्मार्टफोन फरवरी में होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy M30 के अलावा कई और स्मार्टफोन्स इस महीने लॉन्च होने वाले हैं जिनमें Samsung Galaxy S10, Foldable Smartphone, Redmi Note 7 सीरीज समेत कई स्मार्टफोन्स शामिल हैं

By Harshit HarshEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 04:38 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 02:30 PM (IST)
Samsung Galaxy M30 समेत ये 15 ‘मोस्ट अवेटेड’ स्मार्टफोन फरवरी में होंगे लॉन्च
Samsung Galaxy M30 समेत ये 15 ‘मोस्ट अवेटेड’ स्मार्टफोन फरवरी में होंगे लॉन्च

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung अपने हाल ही में लॉन्च किए गए Galaxy M-सीरीज के अगले स्मार्टफोन Samsung Galaxy M30 को 27 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के अलावा कई और स्मार्टफोन्स इस महीने लॉन्च होने वाले हैं जिनमें Samsung Galaxy S10, Foldable Smartphone, Redmi Note 7 सीरीज समेत कई स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

loksabha election banner

Samsung अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर Samsung Galaxy S10 सीरीज को पेश कर रहा है। Samsung ने अपना पहला टीवी फोन 1999 में लॉन्च किया था। Samsung Galaxy S सीरीज के तौर पर स्मार्टफोन मार्च 2010 में लॉन्च किया था। इसके  बाद साल 2011 में Samsung ने अपने Galaxy Note सीरीज को S-Pen के साथ पेश किया था। इस साल भी Samsung कई प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अपने मिड रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज के स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च करने वाली हैं। आइए, जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के बारे में

Samsung Galaxy M30

इस स्मार्टफोन को 27 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीजर भी जारी कर दिया है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें सुपर AMOLED स्क्रीन, इनफिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ दिया गया है।

Samsung Galaxy S10

इस स्मार्टफोन को 20 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को सेन फ्रेंसिस्को में लॉन्च किया जाएगा। फोन को भारत में मार्च के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। यह Samsung Galaxy S सीरीज के अगले प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy S10+

Samsung Galaxy S10 के साथ ही Samsung Galaxy S10+ स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में Samsung Galaxy S10 के मुकाबले अतिरिक्त फ्रंट कैमरा और बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy S10e

Samsung Galaxy S10e को भी 20 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। यह इस सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। साथ ही इसमें अन्य वेरिएंट्स के मुकाबले छोटी स्क्रीन और बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy F

Samsung Galaxy F या फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी इसी महीने की 20 तारीख को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.4 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। यह कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा।

Xiaomi Redmi Note 7

Xiaomi Redmi Note 7 को इस महीने की 28 तारीख को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस बजट स्मार्टफोन को Samsung M-सीरीज और Nokia के बजट स्मार्टफोन्स को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi Redmi Note 7 Pro

Xiaomi Redmi Note 7 Pro को भी भारत में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Xiaomi Redmi Note 7 सीरीज के सबसे प्रीमियम वेरिएंट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

Sony Xperia XZ4

Sony Xperia XZ4 को इस साल आयोजित होने वाले MWC2019 में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को प्रीमियम रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही फोन 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट कर सकता है।

Vivo V15 Pro

Vivo V15 Pro को पॉप-अप कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को भारत में 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 30 हजार की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo F11 Pro

Oppo F11 Pro को भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को भी इस महीने लॉन्च किया जा सकता है।

LG G8 ThinQ

LG G8 ThinQ को भी इस साल आयोजित होने वाले MWC2019 में ग्लोबली पेश किया जा सकता है। फोन में OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जो ईयरपीस का भी काम करेगा। इसके फ्रंट पैनल में ज्यादा स्पेस दिया जा सकता है।

Huawei फोल्डेबल

Huawei के फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी इस साल आयोजित होने वाले MWC2019 में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Nokia 9

HMD Global की स्वामित्व वाले Nokia 9 को इस महीने की 24 तारीख को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फीचर्स पहले से ही लीक हुए हैं। लीक हुए फीचर्स की मानें तो इसमें पेंटा कैमरे (पांच रियर कैमरे) के सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi Mi 9

Xiaomi Mi 9 को भी 24 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को शाओमी के सबसे हाई एंड वाले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 5G

चीनी स्मार्टफोन निर्मता कंपनी OnePlus अपने अगले स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप को इस साल आयोजित होने वाले MWC2019 में पेश कर सकता है। इस स्मार्टफोन को OnePlus 5G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Mi 9 और Mi 9 Explorer Edition 20 फरवरी को होगा लॉन्च, लीक हुई कीमत

Samsung Galaxy M30 भारत में 27 फरवरी को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S10 और Galaxy F इन वजहों से है चर्चा में, जानें संभावित फीचर्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.