Nokia 6.1 Plus बनाम Galaxy M40 बनाम Redmi Note 7 Pro: ₹20,000 से कम में कौन है ज्यादा दमदार
20000 रुपये से कम कीमत में ये तीनों फोन्स यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हुए हैं। यहां हम आपको इनका कंपेरिजन बताने जा रहे हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हर रेंज के फोन मौजूद हैं। इनमें बजट से लेकर हाई-एंड तक कई स्मार्टफोन्स शामिल हैं। कुछ ऐसे भी स्मार्टफोन्स हैं जो यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इनमें से एक Nokia 6.1 Plus है। यह फोन 6 जीबी रैम के साथ 15,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह इसका बेस वेरिएंट है। इस कीमत में Nokia 6.1 Plus भारतीय मार्केट में Samsung Galaxy M40 और Xiaomi Redmi Note 7 Pro भी उपलब्ध हैं। 20,000 रुपये से कम कीमत में ये तीनों फोन्स यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हुए हैं। यहां हम आपको इनका कंपेरिजन बताने जा रहे हैं।
Nokia 6.1 Plus बनाम Galaxy M40 बनाम Redmi Note 7 Pro की कीमत:
Nokia 6.1 Plus के 4 जीबी रैम वेरिएंट को अब 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, Amazon से इस फोन को और भी कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Nokia 6.1 Plus को Amazon से खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Galaxy M40 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है।
Redmi Note 7 Pro का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में उपलब्ध है।
Nokia 6.1 Plus बनाम Galaxy M40 बनाम Redmi Note 7 Pro का डिस्प्ले:
Nokia 6.1 Plus में 5.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।
Galaxy M40 में 6.3 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है।
Samsung Galaxy M40 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Redmi Note 7 Pro में 6.3 इंच का फुल HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2340×1080 है।
Nokia 6.1 Plus बनाम Galaxy M40 बनाम Redmi Note 7 Pro का प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर:
Nokia 6.1 Plus क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 3 जीबी/4 जीबी रैम से लैस है। दोनों ही वेरिएंट 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। इसकी स्टोरेज को 400 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। इसे एंड्रॉइड वन के साथ पेश किया गया है।
Galaxy M40 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड पाई पर काम करता है।
Redmi Note 7 Pro 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है। यह एंड्रॉइड पाई पर काम करता है। इसमें 4 जीबी और 6 जीबी रैम दी गई है। साथ ही 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Redmi Note 7 Pro को Amazon से खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Nokia 6.1 Plus बनाम Galaxy M40 बनाम Redmi Note 7 Pro का कैमरा:
Nokia 6.1 Plus के कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें 16 और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर और 1-माइक्रोन पिक्सल से लैस है।
Galaxy M40 में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का है तो दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसमें 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कटआउट फ्रंट कैमरा मैजूद है।
Redmi Note 7 Pro में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फोन में Sony IMX 586 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Nokia 6.1 Plus को Amazon से खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Nokia 6.1 Plus बनाम Galaxy M40 बनाम Redmi Note 7 Pro की बैटरी:
Nokia 6.1 Plus को पावर देने के लिए क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ 3060 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Galaxy M40 को पावर देने के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Redmi Note 7 Pro को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।