PhonePe पर इस तरह कर पाएंगे क्रेडिट कार्ड के पैसे का इस्तेमाल
क्या आप जानते हैं कि PhonePe ऐप के वॉलेट में आप अपने क्रेडिट कार्ड से पैसा एड कर सकते हैं? अगर नहीं जानते तो हम आपको इस पोस्ट में आपको इसका पूरा तरीका बताएंगे
नई दिल्ली, टेक डेस्क। PhonePe का इस्तेमाल हम में से कई लोग करते हैं। इससे आप रिचार्ज समेत पेमेंट आदि आसानी से चंद क्लिक्स में कर सकते हैं। वैसे तो इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं लेकिन एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स इस्तेमाल तो करना चाहते हैं लेकिन उसे इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं। यह फीचर है क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसा एड करना। क्या आप जानते हैं कि PhonePe ऐप के वॉलेट में आप अपने क्रेडिट कार्ड से पैसा एड कर सकते हैं? अगर नहीं जानते तो हम आपको इस पोस्ट में आपको इसका पूरा तरीका बताएंगे।
इस तरह करें क्रेडिट कार्ड पैसे का PhonePe पर इस्तेमाल:
1. सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में मौजूद PhonePe ऐप ओपन करनी होगी। इसके बाद अपना लॉगइन आईडी पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
2. अब नीचे की तरफ दिए गए My Money टैब पर क्लिक करें।
3. यहां आपको FreeCharge, Airtel Money, JioMoney, Oxigen Wallet जैसे विकल्प दिखाई देंगे।
4. अब इन वॉलेट्स को आप अपने PhonePe ऐप से लिंक कर दें। इसके लिए आपको OTP वेरिफिकेशन करना होगा।
5. इसके बाद आप अपने लिंक किए हुए वॉलेट पर जाएं और क्रेडिट कार्ड के जरिए उसमें पैसा एड करें।
6. इसके बाद आप जब भी PhonePe से पेमेंट करेंगे तो आपको लिंक किए गए वॉलेट में जोड़ी गई राशि दिखाई देगी।
7. इसके बाद इससे आप कहीं भी पेमेंट कर पाएंगे। पेमेंट करते समय आप जिस वॉलेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसके आगे दिए गए बॉक्स में टिक कर दें।
जानें क्या है PhonePe: PhonePe के जरिए आप किसी को भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। UPI पेमेंट्स से लेकर रिचार्जेज तक, मनी ट्रांसफर से लेकर ऑनलाइन बिल पेमेंट्स तक PhonePe से कई काम किए जा सकते हैं। कंपनी का मानना है कि PhonePe इंटरनेट बैंकिंग से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित है।