WhatsApp Status Download: स्मार्टफोन में सेव करना है स्टेटस को फॉलो करें ये स्टेप्स
WhatsApp Status Download एक ऐसा तरीका भी है जिसके जरिए आप अपने किसी भी दोस्त का WhatsApp स्टेटस अपने फोन में सेव कर सकते हैं। फोटो साभार WhatsApp
नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर स्टेटस फीचर यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। यूजर्स आए दिन अपने स्टेटस अपडेट करते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें अपने किसी दोस्त का स्टेटस पसंद आ जाता है। लेकिन हम उसे डाउनलोड नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हमें उसका स्क्रीनशॉट रखना पड़ता है। अब फोटोज का तो स्क्रीनशॉट हम ले लेते हैं लेकिन वीडियोज को सेव करने का कोई तरीका हमारे पास नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि एक ऐसा तरीका भी है जिसके जरिए आप अपने किसी भी दोस्त का WhatsApp स्टेटस अपने फोन में सेव कर सकते हैं और जब चाहें देख सकते हैं या फिर किसी को सेंड कर सकते हैं।
एंड्रॉइड यूजर्स इस तरह अपने फोन में सेव करें किसी का भी WhatsApp स्टेटस:
1. सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Files By Google ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप को ओपन करें। यहां आपको कॉर्नर में मेन्यू का विकल्प दिखाई देगा। यहां पर जाकर सेटिंग्स पर टैप करें।
फोटो साभार: JNM
2. इसके बाद यहां आपको Show hidden files का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप कर ऑन कर दें। इसके बाद बैक जाएं। यहां आपको नीचे की तरफ Browse का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप कर दें।
फोटो साभार: JNM
3. अब जो पेज ओपन होगा उसमें Internal Storage विकल्प पर टैप करें। इसके बाद नीचे स्क्रॉल कर WhatsApp विकल्प पर टैप करें। यहां आपको Media विकल्प में मिलेगा। इस पर टैप कर दें।
फोटो साभार: JNM
4. इसके बाद आपको.Statuses का फोल्डर दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपने सभी दोस्तों के WhatsApp स्टेटस दिखाई देंगे।
फोटो साभार: JNM
5. यहां से आप जिस भी फोटो या वीडियो को सेव करना चाहते हैं उसके दायीं तरफ दिए गए एरो पर टैप करें। इसके बाद आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से Copy To का विकल्प चुनें। इसके बाद नीचे दिए गए Internal Storage विकल्प पर टैप करें।
फोटो साभार: JNM
6. यहां से आप जिस भी फोल्डर में चाहें स्टेटस को सेव कर सकते हैं। इसके बाद आप इन्हें फोन गैलरी में देख पाएंगे।