Move to Jagran APP

काम की खबर: गूगल सर्च पर नहीं मिलते हैं सही नतीजे, तो ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम, जानें यहां

गूगल सर्च करते समय कई आपको सर्च में सही रिजल्ट नहीं मिलता। लेकिन इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ टिप्स की मदद से आप इस समस्या को हल कर सकते हैं। यहां हम ऐसे ही टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं

By Renu YadavEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 01:36 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 07:01 AM (IST)
काम की खबर: गूगल सर्च पर नहीं मिलते हैं सही नतीजे, तो ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम, जानें यहां
यह दैनिक जागरण की फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। हम सभी किसी भी चीज के बारे में जानने के लिए Google का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर कुछ भी ढूंढना इतना आसान नहीं है। कई बार गूगल पर किसी भी चीज को सर्च करने में काफी समय लग जाता है। जाहिर है कभी न कभी गूगल पर किसी चीज को सर्च करने में आपका समय बर्बाद हुआ होगा। तो ऐसे में आज हम आपको कुछ खास तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप कम समय में ज्यादा चीजें गूगल पर सर्च कर सकेंगे। आइए जानते हैं...    

loksabha election banner

डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) का करें इस्तेमाल

अगर आप गूगल पर किसी वाक्य, लेख या किसी के बयान को सर्च कर रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिल रहा है। तो आप डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) के जरिए उस लाइन, लेख या बयान को आसानी से सर्च कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आपने कुछ समय पहले लेख पढ़ा था, जिसमें दिल्ली का जाम लाइन लिखी थी। अब आप उस लेख को सर्च करना चाहते हैं, तो आप गूगल के सर्च बॉक्स में डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) में दिल्ली में जाम लिखकर सर्च करें। इसके बाद गूगल आपको वही वेब पेज दिखाएगा, जहां इस वाक्य का प्रयोग किया गया है।  

माइनस (-) का करें प्रयोग

आप गूगल पर सर्चिंग के दौरान माइनस (-) साइन का इस्तेमाल करके गैरजरूरी वेब पेज को हटा सकते हैं। ऐसा करने के आपको वही सर्च के नतीजे मिलेंगे, जो आप पाना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर मुंबई में पिछले कुछ महीनों में जमकर बारिश हुई थी और अगर आप इससे जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आप गूगल के सर्च बॉक्स में mumbai -rain लिखकर सर्च करें। इसके बाद आपको गूगल पर मुंबई की बारिश के सही नतीजे मिल जाएंगे।

एस्टरिस्क (*) का करें उपयोग

आप गूगल पर कुछ ऐसा ढूंढना चाहते हैं, जिसके लिए आपको गूगल के सर्च बॉक्स में पूरी लाइन लिखनी है। लेकिन समस्या यह है कि आपको उस लाइन के एक या दो शब्द याद नहीं हैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप भूले हुए शब्दों की जगह एस्टरिस्क () साइन लगा दें। इसके बाद आपको वही लाइन पूरे शब्दों के साथ मिल जाएगी। आपको बता दें कि एस्टरिस्क () साइन को आम भाषा में स्टार कहा जाता है। 

OR का कर सकते हैं इस्तेमाल

आप गूगल पर एक से ज्यादा चीजों के नतीजे देखना चाहते हैं, तो आप सर्चिंग के दौरान शब्दों के बीच OR लगा दें। इसके बाद गूगल आपको एक से अधिक नतीजे दिखाएगा। लेकिन ध्यान रहे कि OR बड़े अक्षर में होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर आप क्रिकेट और फुटबॉल गेम की जानकारी एक साथ हासिल करना चाहते हैं, तो आप गूगल सर्च बॉक्स में Cricket OR Football लिखकर सर्च करें। ऐसा करने से आपको एक वेब पेज पर दोनों गेम की जानकारी मिल जाएगी। 

vs के प्रयोग से मिलेगी सही जानकारी

आप गूगल पर vs के प्रयोग करके किसी भी चीज की तुलना कर सकते हैं। इसके अलावा आपको vs का इस्तेमाल करने से उन चीजों से जुड़े फायदे और नुकसान की जानकारी भी मिल जाएगी।

(Written By- Ajay Verma)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.