Move to Jagran APP

Google सर्च में नहीं मिलते हैं सटीक रिजल्ट, तो ये खास टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

Google पर किसी भी चीज से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में आपको जल्दी सही नतीजे नहीं मिल रहे हैं तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आएंगे।

By Ajay VermaEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 07:40 AM (IST)
Google सर्च में नहीं मिलते हैं सटीक रिजल्ट, तो ये खास टिप्स आएंगे आपके बहुत काम
सर्ज इंजन Google की फोटो दैनिक जागरण की है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग हम किसी भी चीज से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है गूगल पर किसी भी चीज को सर्च करने में काफी समय लग जाता है। जाहिर है आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा। तो इसलिए आज हम आपको यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप कम वक्त में ज्यादा चीजें गूगल पर सर्च कर सकेंगे।  

loksabha election banner

एस्टरिस्क (*) का उपयोग करें

आप गूगल पर कुछ ऐसा ढूंढना चाहते हैं, जिसके लिए आपको गूगल के सर्च बॉक्स में पूरी लाइन लिखनी है। लेकिन समस्या यह है कि आपको उस लाइन के एक या दो शब्द याद नहीं हैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप भूले हुए शब्दों की जगह एस्टरिस्क () साइन लगा दें। इसके बाद आपको वही लाइन पूरे शब्दों के साथ मिल जाएगी। आपको बता दें कि एस्टरिस्क () साइन को आम भाषा में स्टार कहा जाता है। 

डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) का उपयोग करें

आप गूगल पर किसी वाक्य, लेख या किसी के बयान को सर्च कर रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिल रहा है। तो आप डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) के जरिए उस लाइन, लेख या बयान को आसानी से सर्च कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आपने कुछ समय पहले लेख पढ़ा था, जिसमें दिल्ली का जाम लाइन लिखी थी। अब आप उस लेख को सर्च करना चाहते हैं, तो आप गूगल के सर्च बॉक्स में डबल इन्वर्टेड कॉमा (“”) में दिल्ली में जाम लिखकर सर्च करें। इसके बाद गूगल आपको वही वेब पेज दिखाएगा, जहां इस वाक्य का प्रयोग किया गया है।

vs के प्रयोग से मिलेगी सही जानकारी

आप गूगल पर vs के प्रयोग करके किसी भी चीज की तुलना कर सकते हैं। इसके अलावा आपको vs का इस्तेमाल करने से उन चीजों से जुड़े फायदे और नुकसान की जानकारी भी मिल जाएगी।

माइनस (-) का करें प्रयोग

आप गूगल पर सर्चिंग के दौरान माइनस (-) साइन का इस्तेमाल करके गैरजरूरी वेब पेज को हटा सकते हैं। ऐसा करने के आपको वही सर्च के नतीजे मिलेंगे, जो आप पाना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर मुंबई में पिछले कुछ महीनों में जमकर बारिश हुई थी और अगर आप इससे जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आप गूगल के सर्च बॉक्स में mumbai -rain लिखकर सर्च करें। इसके बाद आपको गूगल पर मुंबई की बारिश के सही नतीजे मिल जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.