Move to Jagran APP

कैसे Google Map को मिलती है लाइव ट्रैफिक की जानकारी, जानें यहां

क्या आपको पता है कि आखिर Google को लाइव ट्रैफिक की इतनी सटीक जानकारी मिलती कहां से है? क्या Google ने सभी चौराहों पर ट्रैफिक की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कोई डिवाइस लगा रखी है। ऐसा तो बिल्कुल संभव नही है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 02:09 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 02:09 PM (IST)
कैसे Google Map को मिलती है लाइव ट्रैफिक की जानकारी, जानें यहां
यह Google Map की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Map हर वक्त आपको लाइव ट्रैफिक की सटीक जानकारी से अपडेट कराता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर Google को लाइव ट्रैफिक की इतनी सटीक जानकारी मिलती कहां से है? क्या Google ने सभी चौराहों पर ट्रैफिक की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कोई डिवाइस लगा रखी है। ऐसा तो बिल्कुल संभव नही है। वही अगर ऐसा होता तो, Google चौराहे के अलावा किसी अन्य जगह की ट्रैफिक की जानकारी नहीं उपलब्ध करा पाता। अब आप कहेंगे कि ऐसा सैटेलाइट की मदद से किया जाता है। लेकिन भी संभव नही है। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर Google Map को लाइव ट्रैफिक की जानकारी कहां से मिलती है। 

loksabha election banner

Google को आपका मोबाइल उपलब्ध कराता है जानकारी   

दरअसल Google को आपके मोबाइल से ही लाइव ट्रैफिक की जानकारी मिलती है। Google आपके एंड्राइड और iOS यूजर की लोकेशन को ट्रैस करता रहता है। जिसकी मदद से Google ट्रैफिक की जानकारी मिलती है। Google को रोड के जिस हिस्से में ज्यादा मोबाइल फोन की लोकेशन मिलती है, उस जगह को Google ट्रैफिक जाम के तौर पर मार्क कर देता है और उस खास जगह को रेड कलर के साथ मार्क कर देता है, जिससे लोगों को लाइव ट्रैफिक की जानकारी मिलती है। बता दें कि इसी जुगाड़ से एक एक शख्स ने फेक ट्रैफिक जाम को पैदा कर दिया था। दरअसल शख्स ने एक छोटी सी ट्रॉली में 90 एक्टिव मोबाइल को रखकर फेक ट्रैफिक जाम क्रिएट किया था। हालांकि ऐसा नहीं है कि Google Map को केवल आपके मोबाइल फोन से ही लाइव ट्रैफिक की जानकारी मिलती है। Google कई अन्स सोर्स से भी लाइव ट्रैफिक की जानकारी हासिल करता है। इसमें Google Map कम्यूनिटी भी शामिल है। साथ ही Google नए टूल को भी इजाद कर रहा है, जिससे यूजर को Google Map का बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिल सके। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.