Move to Jagran APP

World Health Day 2022: ये हैं बेस्ट 5 हेल्थ ऐप्स, घर बैठे मिलेगा इलाज

World Health Day 2022 वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर हम आपके लिए बेस्ट 5 हेल्थ ऐप्स की लिस्ट लेकर आये हैं जो आपको फिट रखने के साथ ही घर बैठे डॉक्टरी सलाह देने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 06 Apr 2022 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2022 09:32 AM (IST)
World Health Day 2022: ये हैं बेस्ट 5 हेल्थ ऐप्स, घर बैठे मिलेगा इलाज
Photo Credit - Health App File Photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। World Health Day 2022: हर साल 7 अप्रैल को दुनियाभर में वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day) मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपके लिए बेस्ट-5 हेल्थ ऐप लेकर आये हैं, जो आपको बेहतर हेल्थ टिप्स मुहैया कराएंगे। साथ ही घर बैठे डॉक्टर सलाह ले सकेंगे। इसमें से कुछ ऐप मुफ्त है, जबकि कुछ ऐप्स के लिए आपको प्रतिमाह और सालाना सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

loksabha election banner

Evolve: ऐप यूजर्स को उनके मानसिक स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसकी शुरुआत 2020 में हुई थी। Evolve मानसिक स्वास्थ्य को सुरक्षित, सरल और आनंदमय बनाने के मिशन पर एक स्वास्थ्य-तकनीक स्टार्टअप है! दुनिया भर में लगभग 100,000 उपयोगकर्ताओं के लिए खानपान, प्लेटफ़ॉर्म के उपयोगकर्ता अनुभव और सामग्री को व्यक्तिगत चिकित्सा और कोचिंग सत्रों उपलब्ध कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हाल ही में, इवॉल्व को 100 होनहार स्टार्टअप्स के एक समूह के हिस्से के रूप में चुना गया है, जिन्हें एपस्केल अकादमी के हिस्से के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और Google द्वारा एक पहल है।

HealthTap: हेल्थ टैप ऐप पर आपको हर तरह की बीमारी की सलाह मिलेगी। इस ऐप पर लाखों डॉक्टर रियल टाइम मौजूद रहते हैं। इस ऐप को 24 घंटे में कभी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को iOS यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करना बिल्कुल मुफ्त है। जबकि सवाल पूछने के लिए आपको 15 डॉलर प्रतिमाह की मेंबरशिप लेनी होगी जबकि कंसल्टेशन के लिए 39 डॉलर प्रति विजिट करने होंगे।

Fooducate: यह एक एंड्राइड ऐप है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप पर हर तरह के फूड की जानकारी मौजूद होती है। साथ ही न्यूट्रीशन की जानकारी भी मिलती है। इसके अलावा कितनी डाइट लेनी चाहिए, इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Aaptiv: यह एक एक्सरसाइज ऐप है। जिसे Aaptiv.com से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको प्रतिमाह 14 डॉलर खर्च करने होंगे। साथ ही 99.99 डॉलर सालाना सब्सक्रिप्शन ऑप्शन भी मौजूद है। ऐप पर पर्सनल स्ट्रेचिंग, ट्रेडमिल वर्क, रनिंग, साइकलिंग जैसी एक्सरसाइज की जानकारी मिलती है।

MY Plate: यह एक न्यूट्रीशन ऐप है, जिसे iOS यूजर्स मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। यह आपके फूड हैबिट को ट्रैक करता है, जिसके हिसाब से आपको डाइट और न्यूट्रीसन सजेस्ट करता है। इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसमें पर्सनल गोल सेट करने की परमिशन दी जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.