Move to Jagran APP

व्हाट्सएप में आए नए अपडेट, यूजर्स और एडमिन को होंगे ये फायदे

व्हाट्सएप में आए पिछले कुछ दिनों में कई नए अपडेट्स, जानें इनके बारे में

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Thu, 19 Apr 2018 02:33 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 10:50 AM (IST)
व्हाट्सएप में  आए नए अपडेट, यूजर्स और एडमिन को होंगे ये फायदे
व्हाट्सएप में आए नए अपडेट, यूजर्स और एडमिन को होंगे ये फायदे

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। व्हाट्सएप ने हाल ही में नया अपडेट रोल आउट किया है जिसमें ग्रुप एडमिन को एक अन्य अधिकार दिया गया है। इस अपडेट के तहत किसी ग्रुप का व्हाट्सएप एडमिन अब दूसरे एडमिन को ग्रुप से हटाए बिना डिमोट कर पाएगा। WeBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर सिर्फ आईओएस यूजर्स के लिए वर्जन 2.18.41 और वेब एप्स पर उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड एप पर यह फीचर आने में थोड़ा समय है।

prime article banner

व्हाट्सएप डिसमिस एडमिन फीचर में क्या बदलाव आएंगे?

इससे पहले व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को दूसरे एडमिन को एडमिन पद से हटाने के लिए उसे ग्रुप से रिमूव कर के फिर से ग्रुप में एड करना पड़ता था। लेकिन इस नए अपडेट के बाद एडमिन को इतनी लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। नए फीचर से ग्रुप से रिमूव किए बिना ही एडमिन को रिमूव किया जा सकता है।

व्हाट्सएप ने दिया High priority notifications फीचर अपडेट: व्हाट्सएप ने अपने बीटा वर्जन को एक आने फीचर से अपडेट किया है। यह फीचर जरुरी नोटिफिकेशन्स का ट्रैक रखेगा। इस तरह आप किसी जरुरी मैसेज को कभी मिस नहीं कर पाएंगे। यह फीचर हाल ही में बीटा एप में अपडेट किया गया है। एप में High priority notifications नाम से नया फीचर लाया गया है। WeBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप बीटा को 2.18.117 वर्जन में अपडेट कर दिया गया है।

पिन चैट फीचर से है मिलता-जुलता : यह फीचर व्हाट्सएप में पहले से उपलब्ध पिन चैट फीचर से मेल खाता है। यह फीचर किसी ग्रुप या पर्सनल चैट की नई नोटिफिकेशन्स को नोटिफिकेशन सेंटर के टॉप पर ले आएगा। यूजर्स किसी खास या जरुरी नोटिफिकेशन को एप की नोटिफिकेशन चैनल की सेटिंग्स में जाकर टॉप पर भी रख सकते हैं। अगर एक से अधिक ग्रुप या कांटेक्ट हाई प्राइऑरिटी नोटिफिकेशन में है तो नोटिफिकेशन्स समय के क्रमानुसार दिखाई देंगे।

पेमेंट रिक्वेस्ट फीचर भी जोड़ा गया: व्हाट्सएप इन दिनों काफी अपडेट्स रोल आउट कर रहा है। व्हाट्सएप पेमेंट्स में एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर जोड़ा गया है। अब यूजर्स कॉन्टेक्ट्स से पैसे के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। पहले, इसमें सिर्फ पैसे भेजने का विकल्प मौजूद था। इसी के साथ यूजर्स व्हाट्सएप पेमेंट्स से ही पेमेंट कर पाते थे। अभी के लिए, रिक्वेस्ट मनी फीचर सीमित है। यह फीचर यूपीआई आईडी और QR कोड द्वारा की जा रही पेमेंट्स के लिए ही उपलब्ध है। यह तब काम नहीं करेगा जब यूजर्स कांटेक्ट को सीधे सेलेक्ट करेगा।

व्हाट्सएप के किस वर्जन में उपलब्ध यह फीचर?

इस फीचर को डिलिटिड मीडिया को डाउनलोड करने के फीचर और नए vcard इंडेक्सिंग फीचर के साथ रोल आउट किया जा रहा है। नया रिक्वेस्ट मनी फीचर एंड्रॉयड व्हाट्सएप बीटा v2.18.113 पर उपलब्ध है। यह फीचर फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

डिलीट हुई मीडिया फाइल्स कर पाएंगे डाउनलोड: WeBetaInfo के अनुसार,व्हाट्सएप अब यूजर्स को डिलीट हुए मीडिया को भी सर्वर से दोबारा डाउनलोड करने की अनुमति देगा। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप पर मीडिया फाइल्स को यूजर्स द्वारा डाउनलोड किये जाने के बाद भी सर्वर पर स्टोर किया जाता है। ऐसा पहली बार नहीं जब व्हाट्सएप यह फीचर लेकर आया हो। इसका एक भाग पहले से एप ने उपलब्ध कराया हुआ है। मतलब यह की अगर अपने मीडिया डाउनलोड नहीं किया है तो वो 30 दिनों तक व्हाट्सएप पर उपलब्ध रहता है। यूजर्स के फाइल डाउनलोड करने के बाद फाइल अपने आप व्हाट्सएप सर्वर से डिलीट हो जाती है।

नए अपडेट में व्हाट्सएप में बदलाव: इस नई अपडेट के बाद व्हाट्सएप के काम करने के तरीके में भी बदलाव आएगा। अब तक फाइल्स डाउनलोड होने के बाद सर्वर से डिलीट हो जाती थी। अब व्हाट्सएप इन फाइल्स को डिलीट नहीं करेगा। इससे यूजर्स फाइल्स डिलीट होने के बाद भी उन्हें दोबारा डाउनलोड कर पाएंगे क्योंकि वो सर्वर पर उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें:

Amazon ने भारत में लॉन्च किया लाइट और फास्ट वेब ब्राउजर, जानिए खासियतें

फेसबुक एंड्रॉयड एप से अब करें अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज, पढ़ें तरीका

फेसबुक और ट्विटर पर Fake अकाउंट का पता लगाने के लिए आया नया सिस्टम

व्हाट्सएप बीटा में नोटिफिकेशन्स को मैनेज करने का आया नया फीचर, जरुरी मैसेज रहेंगे टॉप पर

iPhone X साल 2017 का हिट स्मार्टफोन, इंडस्ट्री के मुनाफे में रही बड़ी हिस्सेदारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.