Twitter पर अब शेड्यूल कर सकेंगे ट्वीट, जानें कैसे करें उपयोग
Twitter पर यूजर्स अब ट्वीट को अपने हिसाब से कभी भी शेड्यूल कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को ड्राफ्ट सेव करने का भी ऑप्शन मिलेगा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने पिछले दिनों की जानकारी दी थी कि जल्द ही यूजर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए नए फीचर्स व अपडेट पेश किए जाएंगे। वहीं अब कंपनी ने यूजर्स को तोहफा देते हुए अपना शेड्यूल फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स जब चाहें ट्वीट को शेड्यूल कर पाएंगे। वैसे बता दें कि शेड्यूल फीचर ट्वीटडेक पर पहले से उपलब्ध है।
Twitter ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि अब डेस्कटॉप वर्जन पर यूजर्स अपने मैसेज ड्राफ्ट करने के साथ उन्हें शेड्यूल भी कर सकते हैं। आपके द्वारा चुने गए समय पर आपका ट्वीट अपने आप पोस्ट हो जाएगा। इस फीचर की टेस्टिंग कंपनी पिछले साल से कर रही है और इसे आधिकारिक तोर पर रोलआउट किया गया है।
ट्वीट करते वक्त यूजर्स को कंपोज विंडो में नीचे फोटो, जिफ, पोल और इमोजी के साथ ही एक कैलेंडर का भी आइकन नजर आएगा जिस पर क्लिक करके आप टाइम और डेट सिलेक्ट कर सकते हैं और सिलेक्ट किए गए टाइम पर ट्वीट को शेड्यूल कर सकते हैं।
Not quite ready to send that Tweet? Now on https://t.co/fuPJa36kt0" rel="nofollow you can save it as a draft or schedule it to send at a specific time –– all from the Tweet composer! pic.twitter.com/d89ESgVZal— Twitter Support (@TwitterSupport) May 28, 2020
Twitter पर यूजर्स को ट्वीट्स शेड्यूल करने के अलावा उन्हें ड्रॉफ्ट करने का भी ऑप्शन मिलेगा। यानि यूजर्स अपने ट्वीट का सेव करके भी रख सकते हैं और बाद में उसे जब चाहें तब पोस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई ट्वीट लिखते समय या लिखने के बाद कंपोज विंडो के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिख रहे क्रॉस आइकन पर क्लिक करना होगा। क्रॉस आइकन पर क्लिक करते ही आपका लिखा हुआ टेस्क्ट ड्राफ्ट में सेव हो जाएगा।
बता दें कि इससे पहले Twitter ने ट्रोलिंग की समस्या को रोकन के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग की जानकारी दी थी। नए फीचर के आने के बाद यूजर्स खुद यह तय कर पाएंगे कि उनके पोस्ट पर कौन कमेंट कर सकता है और कौन नहीं? ये अधिकार केवल ट्वीट करने वाले के पास होगा और इस फीचर को कंपनी ने ट्रोलिंग की बढ़ती समस्या को रोकन के लिए पेश किया है।