Move to Jagran APP

Twitter की नई पॉलिसी लागू, वीडियो के साथ दिखा Manipulated Media लेबल

Twitter पर इस वीडियो में Joe Biden को एक भाषण के दौरान यह कहते देखा जा रहा है हम केवल डोनाल्ड ट्रंप को फिर से चुन सकते हैं। फोटो साभार Twitter

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 01:20 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 01:25 PM (IST)
Twitter की नई पॉलिसी लागू, वीडियो के साथ दिखा Manipulated Media लेबल
Twitter की नई पॉलिसी लागू, वीडियो के साथ दिखा Manipulated Media लेबल

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter ने पहली बार अमेरिकी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार Joe Biden के एक वीडियो क्लिप पर अपने नए Manipulated Media लेबल का इस्तेमाल किया है। इस क्लिप को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रीट्वीट भी किया है। इस वीडियो को व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया डायरेक्टर Dan Scavino ने पोस्ट किया था। इस वीडियो में Joe Biden को एक भाषण के दौरान यह कहते देखा जा रहा है हम केवल डोनाल्ड ट्रंप को फिर से चुन सकते हैं।

loksabha election banner

दरअसल, Joe Biden का पूरा वाक्य कुछ और था और उसमें से कुछ हिस्से को काटकर Twitter पर पोस्ट किया गया था। Joe Biden ने भाषण के दौरान कहा था कि माफ कीजिएगा। हम केवल डोनाल्ड ट्रम्प को फिर से चुन सकते हैं अगर हम सही में इस फायरिंग स्कावड में शामिल हो जाते हैं तो। एक सकारात्मक कैंपेन के लिए हमसे जुड़ें। ऐसे में जब इस वाक्य को गलत तरीके से पोस्ट किया गया तब Twitter की नई पॉलिसी के तहत दिया गया लेबल भी वीडियो के साथ दिखा। देखें Donald Trump ने किस वीडियो को किया था रिट्वीट: 

आपको बता दें कि Twitter ने नई पॉलिसी लागू की है जिसके तहत कोई भी मैन्यूप्लेटिव या सिंथेटिक वीडियो यानी एडिट की गई वीडियो या फिर किसी की इमेज खराब करने के लिए बनाई गई वीडियो पर Manipulated Media लेबल का इस्तेमाल किया जाएगा। यह नई पॉलिसी 5 मार्च से लागू की गई है। हालांकि, यह नया लेबल हर यूजर को दिखाई नहीं दे रहा है। 

इस टैग को लेकर Twitter ने कहा है कि यह टैग लोगों को तब नहीं दिख रहा है जब वो इस ट्वीट को सर्च कर रहे हैं या फिर इस पर क्लिक कर रहे हैं। अगर यह वीडियो या ट्वीट आपकी टाइमलाइन पर अपने आप आता है तब ही यह टैग वीडियो के साथ दिखाई देगा। कंपनी की यह नई पॉलिसी लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इससे फेक वीडियोज को पहचानने में काफी मदद मिलेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.