Instagram और Facebook स्टोरीज को टक्कर देगा Twitter Fleets, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग
Twitter Fleets को रीट्वीट नहीं किया जा सकेगा। साथ ही इसे लाइक भी नहीं किया जा सकेगा। लेकिन इनका रिप्लाई यूजर्स जरूर कर पाएंगे। फोटो साभार Twitter
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Instagram और Facebook की ही तरह माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter भी स्टोरी फीचर पर काम कर रही हैं। इस फीचर को सबसे पहले ब्राजील में उपलब्ध कराया गया है। Twitter ने इस फीचर को Fleet का नाम दिया है। कंपनी के मुताबिक, Fleets को रीट्वीट नहीं किया जा सकेगा। साथ ही इसे लाइक भी नहीं किया जा सकेगा। लेकिन इनका रिप्लाई यूजर्स जरूर कर पाएंगे। हालांकि, यह रिप्लाई दूसरे यूजर को डायरेक्ट मैसेज के तौर पर दिखाई देगा। आपको बता दें कि Twitter Fleets भी 24 घंटे बाद गायब हो जाएंगे।
Twitter के प्रोडक्ट लीड और Periscopeco के को-फाउंडर Kayvon Beykpour ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर इस फीचर की जानकार दी है। साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें Fleets की झलक मिली है। इस फीचर को एंड्रॉइड और iOS पर टेस्ट किया जा रहा है। देखें ट्वीट:
We’ve been listening to this feedback and working to create new capabilities that address some of the anxieties that hold people back from talking on Twitter. Today, in Brazil only, we’re starting a test (on Android and iOS) for one of those new capabilities. It’s called Fleets. pic.twitter.com/6MLs8irb0c — Kayvon Beykpour (@kayvz) March 4, 2020
Twitter Fleets के जरिए यूजर्स अपने हर दिन के विचार आदि को पहले से ज्यादा Twitter पर शेयर कर पाएंगे। कंपनी का यह फीचर Instagram और Facebook की स्टोरीज और Snapchat के Snaps जैसा है। इसमें भी यूजर्स वीडियोज और फोटोज को शेयर करते हैं जो 24 घंटे बाद अपने आप ही गायब हो जाते हैं। हालांकि, Twitter पर यूजर्स सिर्फ बेसिक कॉन्वर्सेशन ही नहीं करते हैं बल्कि यहां बड़े-बड़े राजनेता और कई प्रसिद्ध लोग मौजूद हैं। ऐसे में यह प्लेटफॉर्म Instagram और Facebook से काफी अलग है। यहां पर दी गई न्यूज पर लोग विश्वास भी कर सकते हैं जबकि Instagram और Facebook के साथ ऐसा नहीं है। Twitter का कहना है कि ब्राजील में Fleets का टेस्ट कैसा जाता है इसके आधार पर ही इस नए फीचर को दूसरे देशों में उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं, इससे पहले Twitter ने अपने ब्लॉग के जरिए जानकारी दी थी कि कंपनी ने Coronavirus अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दे रही है। कंपनी ने हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया में करीब 5,000 कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर