Move to Jagran APP

YouTube पर 2018 में इन वीडियोज ने मचाया तहलका, यहां देखें Top 10 वीडियोज

यहां हम कुछ ऐसी वीडियोज के बारे में बता रहे हैं जो 2018 में YouTube पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो रहीं

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 04:43 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 11:07 AM (IST)
YouTube पर 2018 में इन वीडियोज ने मचाया तहलका, यहां देखें Top 10 वीडियोज
YouTube पर 2018 में इन वीडियोज ने मचाया तहलका, यहां देखें Top 10 वीडियोज

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। YouTube पर वीडियो देखने का शौक तो हम सभी को है। मूवीज, सीरियल, गानें आदि के लिए अलावा यहां कई ऐसी वीडियोज हैं जो यूजर्स को बेहद पसंद आती हैं। इनमें खाना बनाने की वीडियो, टिप्स और ट्रिक्स, लाइफ हैक्स आदि शामिल हैं। YouTube पर वर्ष 2018 में कई ऐसी वीडियोज अपलोड की गई हैं जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। चाहें प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाला वीडियो हो या फिर गोविंदा के डांस स्टेप्स करने वाले डासिंग अंकल, ये सभी वीडियो YouTube पर सेंसेशन बन गई हैं। यहां हम कुछ ऐसी ही वीडियोज के बारे में बता रहे हैं जो 2018 में YouTube पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो रहीं।

loksabha election banner

1. मुंबई के युवा डांस ट्रुप फील क्रू ने डांस प्लस 4 में ऑडिशन के दौरान जजेज का दिल जीत लिया था। उन्होंने RJ नावेद द्वारा किए गए अवॉरशन के फेक कॉल को डांस के द्वारा दर्शाया था। इस परफॉर्मेंस ने सभी की आंखों में आंसु ला दिए थे। यहां देखें उनका परफॉर्मेंस

2. एक शादी पर पहुंचा ये व्यक्ति बॉलिवुड स्टार गोविंदा के आप के आ जाने से गानें पर डांस करता नजर आया। यह वीडियो YouTube पर काफी वायरल हुआ। इस व्यक्ति ने हुबहु गोविंदा जैसा डांस किया। यहां देखें वीडियो।

3. ये वीडियो तो YouTube यूजर्स को काफी पसंद आया था। इसमें स्कूल एक लड़का स्कूल की ही एक लड़की की देख रहा होता है। इस बीच वो लड़की लड़के को आंख मार देती है। यह वीडियो मल्लयालम फिल्म ओरू आदर लव के एक गाने का है। इसे वैलेंटाइन वीक में YouTube पर अपलोड किया गया था।

4. अमेरिका के पूवे राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका के ही एक बच्चों के अस्पताल में वहां एडमिट बच्चों को सरप्राइज दिया। ओबामा ने सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनी हुई थी। वो उन बच्चों के लिए गिफ्टस लेकर आए थे।

5. यूपी के एक पुलिसकर्मी ने अपराधियों को डराने के लिए मुंह से गोली चलने की आवाज (ठाएं-ठाएं) निकाली थी। दरअसल, एनकाउंटर के दौरान पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर जाम हो गई थी। ठाएं-ठाएं के अलावा पुलिसकर्मी, मारो और घेरो भी चिला रहा था।

6. इस वीडियो में एक छोटी से बच्ची अपने पिता के साथ Girls Like You गानें का लिप सिंक कर रही थी। यह वीडियो बच्ची की मां ने बनाया था। यह इंस्टाग्राम और ट्विटर पर काफी वायल हुआ था। यहां देखें वीडियो

7. H2O का मतलब तो हम सभी को पता होता है। यह 10वीं क्लास का कैमिस्ट्री का सवाल थआ। लेकिन इसका मतलब मिस वर्ल्ड बांग्लादेश 2018 की कंटेस्टेंट को नहीं पता था। यह सवाल उनसे प्रतियोगिता के दौरान पूछा गया था। उन्होंने बताया कि यह एक रेस्त्रां है। 

8. यह एक 30 सेकेंड का वीडियो है जिसमें दो पाकिस्तानी एंकर लड़ रहे हैं। यह वीडियो ब्रेक के दौरान की है। इसमें पुरुष एंकर बोल रहा है कि कैसे बुलेटिन करूंगा मैं इसके साथ?

9. इस वीडियो में एक पाकिस्तानी ब्यूरोक्रैट एक हाई-लेवल डेलिगेशन मीटिंग में कुवैती डेलिगेशन का पर्स चुरा रहा है। यह वीडियो फाइनेंस मिनिस्ट्री के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। 

10. एक कुवैती सिंगर ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को वैष्णव जन तो भजन गाकर सुनाया। इससे सुषमा स्वराज काफी खुश हो गई। 

यह भी पढ़ें:

Idea ने अपना प्लान किया रिवाइज, अब ज्यादा वैलिडिटी और डाटा का लाभ

MTNL Christmas Offer: प्रीपेड उपभोक्तओं को मिल रहा अनलिमिटेड डाटा

Samsung Galaxy 'M' सीरीज जल्द होंगे लॉन्च, Nokia 9 PureView की तस्वीरें लीक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.