Facebook Quiet Mode हुआ रोलआउट, नोटिफिकेशन्स को कर पाएंगे म्यूट
इस फीचर के तहत यूजर्स एक ही समय पर सभी नोटिफिकेशन्स को म्यूट कर पाएंगे। इसे फिलहाल iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। फोटो साभार Facebook
नई दिल्ली, टेक डेस्क। सोशल मीडिया वेबसाइट Facebook ने एक नया फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर का नाम Quiet Mode है। इस फीचर के तहत यूजर्स एक ही समय पर सभी नोटिफिकेशन्स को म्यूट कर पाएंगे। इसे फिलहाल iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। हालांकि, इस फीचर को धीरे-धीरे ही यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह फीचर मई 2020 से उपलब्ध कराया जाएगा।
जानें इस फीचर के बारे में: यह फीचर Facebook की पुश नोटिफिकेशन से संबंधित है। इसके जरिए यूजर्स Facebook पर आने वाली पुश नोटिफिकेशन्स को म्यूट कर पाएंगे। साथ ही आप कितना समय Facebook पर बिता रहे हैं इसे मैनेज करने के लिए भी यह फीचर बेहद मददगार साबित होगा। हालांकि, प्राइवेसी अपडेट नोटिफिकेशन और जरूरत के अलर्ट्स म्यूट नहीं किया जा सकेगा।
इस तरह फीचर को करें इस्तेमाल:
- इसके लिए सबसे पहले आपको Facebook पर अपने अकाउंट पर जाना होगा।
- इसके बाद मेन मेन्यू पर जाएं। फिर Settings and Privacy पर टैप करना होगा।
- फिर Your Time on Facebook पर टैप कर Manage your Time पर टैप करना होगा।
- यहां आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। इसमें पहला Quiet Mode होगा और दूसरा Scheduled Quiet Mode होगा।
- Quiet Mode में आप पूरी ऐप पर ब्लॉक एक्टिवेट किया जा सकेगा।
- दूसरा विकल्प Scheduled Quiet Mode है। इसमें आप दिन के कुछ-कुछ समय को ब्लॉक कर पाएंगे। समय पूरा होने के बाद ऐप अपने आप ही ऑन हो जाएगी।
- जब Quiet Mode ऑन होगा उस समय अगर आप Facebook को ओपन करेंगे तो आपको एक मैसेज दिखाई देगा जिसमें लिखा होगा कि इस समय Quiet Mode ऑन है और यह कितनी देर (Scheduled Quiet Mode में ही समय दिखेगा) तक रहेगा।
- इसके अलावा आप नोटिफिकेशन म्यूट होने के दौरान 15 मिनट के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करने का विकल्प भी चुन पाएंगे।