Move to Jagran APP

Truke Horizon W20 रिव्यू : बजट वाली बेहतर स्मार्ट वॉच, जानें क्यों खरीदना चाहिए?

Truke की तरफ से हाल ही में एक स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया गया है। जो कि बजट सेगमेंट में आती है। इसमें कुछ कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन क्या इसे खरीदना एक अच्छा ऑप्शन होगा। आइए जानते हैं विस्तार से-

By Saurabh VermaEdited By: Published: Mon, 14 Mar 2022 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2022 02:47 AM (IST)
Truke Horizon W20 रिव्यू : बजट वाली बेहतर स्मार्ट वॉच, जानें क्यों खरीदना चाहिए?
photo Credit - Truke Horizon W20 Smart Watch

नई दिल्ली, सौरभ वर्मा। Truke की तरफ से बियरेबल कैटेगरी में नई स्मार्ट वॉच Truke Horizon W20 लॉन्च की गई है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इस प्राइस प्वाइंट में भारतीय स्मार्ट वॉच मार्केट में कई वियरेबल डिवाइस मौजूद हैं। ऐसे में Truke Horizon W20 खुद की प्राइसिंग को कैसे जस्टिफाई करेगी। आखिर ऐसा क्या हैं, जिसकी वजह से ग्राहकों को बाकी स्मार्ट वॉच के मुकाबले में Truke Horizon W20 को खरीदना चाहिए। इस सभी सवालों के बारे में जानेंगे आज के रिव्यू में - 

loksabha election banner

डिजाइन 

Truke Horizon W20 डिजाइन के हिसाब से आपको प्रीमियम फील और टच का एहसास नहीं कराती है। इसकी डिजाइन ठीकठाक कहा जा सकता है। लेकिन बिल्ड क्वॉलिटी के मामले में W20 आपको मजबूती का जरूर एहसास कराती है। स्मार्ट वॉच में फिजिकल बटन के नाम पर पावर बटन दिया गया है। साथ ही बैक साइड कुछ सेंसर्स दिए गए हैं। स्मार्ट वॉच के स्ट्रैप को अलग करके बदला नहीं जा सकता है। स्मार्ट वॉच को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे इसे ज्यादा बेहतर तरीके से वॉटर प्रूफ बनाया जा सके।

डिस्प्ले 

Truke Horizon में 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। साथ ही डिस्प्ले के साथ हल्के बेजेल्स दिए गए हैं, जिसकी वजह से स्मार्ट वॉच की डिस्प्ले काफी बड़ी नजर आती है। दरअसल स्मार्ट वॉच और बेजेल्स को डिस्प्ले के ऑफ होने पर पहचानना मुश्किल हो जाता है। जिससे डिस्प्ले के ऑफ होने पर स्मार्ट वॉच की ब्राइटनेस काफी शानदार है। लेकिन दिन के वक्त ब्राइटनेस की थोड़ी समस्या जरूर दिखती है। स्मार्ट वॉच में कई सारे फेस वॉच दिए गए हैं, जो अच्छे हैं। लेकिन कुछ और फेस वॉच दिए जा सकते थे। 

बिल्ड क्वॉलिटी 

Truke Horizon W20 स्मार्ट वॉच में मजबूती पर खासा ध्यान दिया गया है। मजबूती के साथ ही वॉच के वजन को नहीं बढ़ने दिया गया है, जो कि काफी अच्छा रहा है। इसका वजन 45.4 ग्राम है। वॉच को एल्यूमिनियम एलॉय से बनाया गया है। जबकि वॉच के स्ट्रैप को टीपीयू मैटेरियल से तैयार किया गया है। कुल मिलाकर बिल्ड क्वॉलिटी यानी मजबूत में स्मार्ट वॉच खरी उतरती है। 

वॉटर प्रूफ 

W20 स्मार्ट वॉच पानी में  जल्दी खराब नहीं होगी, क्योंकि इसे IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। जो स्मार्ट वॉच को धूल, पानी और पसीने से खराब होने से बचाएगी। स्मार्टवॉच को रफ और टफ कामकाज के लिए इस्तेमाल किया जा जा सकता है। इसके डिस्प्ले पर जल्द कोई स्क्रैच नजर नहीं आती है। साथ ही डिस्प्ले नीट और क्लीन नजर आता है। हालांकि स्मार्ट वॉच में स्मूथनेस काम है। कंपनी को इस दिशा में काम करने की जरूरत है। 

परफॉर्मेंस 

Truke Horizon W20 स्मार्ट वॉच को बेहतर है। हालांकि डिस्प्ले उतना स्मूथ नहीं है, जितना होना चाहिए। लेकिन बात यह है कि प्राइस भी तो मैटर करता है। स्मार्टवॉच को iOS9 और एंड्राइड 4.4 और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। स्मार्ट वॉच टाइम के अलावा कुछ बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। कुल मिलाकर स्मार्ट वॉच बेहतर ढ़ंग से काम करती है। 

स्मार्ट फीचर्स 

W20 स्मार्ट वॉच में स्लीम मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही बॉस्केटबॉल, टेनिस और बैडमिंटन जैसे गेम्स के लिए मोड्स दिए गए हैं. वही हेल्थ फीचर्स के तौर पर SpO2 मॉनिटरिंग, म्यूजिक कंट्रोल के साथ मौसम की जानकारी के लिए वेद अपडेट, ब्लड प्रेशन फीचर्स दिए गए हैं। 

हमारा फैसला 

W20 स्मार्ट वॉच जिन हेल्थ फीचर और एक्सरसाइज मोड के साथ आती है, जिसके साथ इस स्मार्ट वॉच को खरीदना एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। लेकिन अगर आपके लिस्ट में डिजाइन पहले पायदान पर मौजूद है, तो आप दूसरे विकल्प देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको स्मार्ट वॉच पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.