Move to Jagran APP

Redmi Note 7 Vs Galaxy A20: किस बजट स्मार्टफोन को खरीदना होगा सही?

Galaxy A20 को बजट रेंज में इनफिनिटी V डिस्प्ले और दमदार 4000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi Note 7 को भारतीय यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

By Harshit HarshEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 02:48 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:48 PM (IST)
Redmi Note 7 Vs Galaxy A20: किस बजट स्मार्टफोन को खरीदना होगा सही?
Redmi Note 7 Vs Galaxy A20: किस बजट स्मार्टफोन को खरीदना होगा सही?

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi अपने बजट स्मार्टफोन की वजह से भारत में सबसे लोकप्रिय ब्रांड बनकर उभरा है। Xiaomi के अलावा Vivo, Oppo, Honor जैसे चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बजट और मिज रेंज के स्मार्टफोन यूजर्स पसंद करते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने भी चीनी कंपनियों की तरह ही इस साल Galaxy M और Galaxy A सीरीज को मिड और बजट रेंज के यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किए हैं। Galaxy A20 को बजट रेंज में इनफिनिटी V डिस्प्ले और दमदार 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi Note सीरीज में इस साल दो स्मार्टफोन Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro लॉन्च किए गए हैं जिसे भारतीय यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। आइए, जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स में कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन होगा।

loksabha election banner

Redmi Note 7 Vs Galaxy A20: डिजाइन

Samsung Galaxy A20 और Redmi Note 7 दोनों ही स्मार्टफोन वाटरड्रॉप नॉच फीचर के साथ आते हैं। Galaxy A20 के नीचे की तरफ पतला बेजल दिया गया है। इसके अलावा इसके पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पतले बेजल की वजह से आपको एज-टू-एज डिस्प्ले का अनुभव मिलेगा। Redmi Note 7 में भी आपको एज-टू-एज स्क्रीन मिलेगा। इसमें फोन के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 बॉडी दिया गया है जबकि Galaxy A20 में आपको 3D ग्लास बॉडी दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो इस सेगमेंट में Redmi Note 7 ने बाजी मारी है। इसका प्रीमियम आकर्षक डिजाइन आपको पसंद आएगा।

Redmi Note 7 Vs Galaxy A20: डिस्प्ले

अब बात करते हैं डिस्प्ले की, Redmi Note 7 में आपको 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल दिया गया है। इसके स्क्रीन का आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 दिया गया है। Galaxy A20 में आपको 6.4 इंच का इनफिनिटी V AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजोल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल और आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 दिया गया है। इस सेग्मेंट में Galaxy A20 बेहतर है क्योंकि इसकी स्क्रीन साइज बड़ी है और प्रीमियम इनफिनिटी V AMOLED डिस्प्ले में आपको बेहतर वीडियो क्वालिटी मिलेगी।

Redmi Note 7 Vs Galaxy A20: रियर कैमरा

Galaxy A20 में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। प्राइमरी सेंसर का अपर्चर f/1.9 दिया गया है। इसमें एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 दिया गया है। Redmi Note 7 भी ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 है। रियर कैमरे के मामले में भी Redmi Note 7 के मुकाबले Galaxy A20 बेहतर साबित होती है।

Redmi Note 7 Vs Galaxy A20: सेल्फी कैमरा

Galaxy A20 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है। Redmi Note 7 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। Redmi Note 7 में आपको सेल्फी कैमरे में AI ब्यूटी, AI सीन डिटेक्शन और AI फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। सेल्फी कैमरे के मामले में Redmi Note 7 ने बाजी मारी है।

Redmi Note 7 Vs Galaxy A20: परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy A20 में Exynos 7884 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। Redmi Note 7 में Qualcomm Snapdragon 660 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन एक जैसे ही काम करते हैं।

Samsung Galaxy A10 इस साल लॉन्च हुए 10 हजार रुपये से कम कीमत में एक बेहतर स्मार्टफोन माना जाता है। इस स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Redmi Note 7 Vs Galaxy A20: अन्य फीचर्स

Redmi Note 7 और Galaxy A20 दोनों ही स्मार्टफोन जरूरी सेंसर के साथ आते हैं। दोनों के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Redmi Note 7 Android 9 Pie पर आधारित MIUI 10 यूजर इंटरफेस पर काम करता है। वहीं, Galaxy A20 भी Android 9 Pie पर आधारित One UI यूजर इंटरफेस पर काम करता है। Redmi Note 7 और Galaxy A20 दोनों ही 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं। Redmi Note 7 में 18W का क्विक चार्ज 4 सपोर्ट दिया गया है जबकि Galaxy A20 में 15W की फास्ट चार्जिंग फीचर दी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन USB Type-C के साथ आते हैं।

Redmi Note 7 Vs Galaxy A20: कीमत

Galaxy A20 के 3GB+32GB वेरिएंट की कीमत Rs. 12,490 है जबकि Redmi Note 7 के 3GB+32GB वेरिएंट की कीमत Rs. 9,999 है। कीमत के मामले में Redmi Note 7 ने बाजी मारी है। शायद यही वजह है कि Redmi के स्मार्टफोन को भारत में इतना पसंद किया जाता है।

ये भी पढ़ें:

Tata Sky, Airtel Digital TV, Dish TV और d2h के इन 'ऑल-इन-वन' बेस्ट प्लान में देखें सभी पसंदीदा चैनल्स

Samsung Galaxy S10 सीरीज पर मिल रहा है बंपर ऑफर, Rs 2,170 में घर ले जाएं फोन

TRAI के नए Cable TV और DTH नियम के Side Effects: TV देखने वालों की संख्या हुई कम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.