Move to Jagran APP

Microwave Oven खरीदने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर, कम कीमत में फायदे का सौदा

माइक्रोवेव ग्रिल, कनवेक्शन, सोलो और टोस्टर जैसे कैटेगरीज में आता है। हर कैटेगरी का इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए होता है।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 03:50 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 09:07 PM (IST)
Microwave Oven खरीदने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर, कम कीमत में फायदे का सौदा
Microwave Oven खरीदने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर, कम कीमत में फायदे का सौदा

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए तीन ऐसे माइक्रोवेव ओवेन लेकर आए हैं जिनके फीचर्स आपको पसंद आ सकते हैं। इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि माइक्रोवेव ओवेन कितने तरह के होते हैं और इनका सही इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। तो जानते हैं माइक्रोवेव से जुड़ी हर छोटी और बड़ी बातों के बारे में।

loksabha election banner

IFB 30SC4 30 L CONVECTION

यह एक कनवेक्शन और सोलो माइक्रोवेव है, जिसकी क्षमता 30 लीटर है। इसका वजन 19 किलोग्राम है। जबकि, इसका डायमेंशन 300 x 539 x 438 मिलीमीटर है। डिवाइस 1400 वॉट पावर की खपत करता है। डिवाइस में आपको चाइड लॉक के साथ ओवरहीटिंग से बचने के लिए फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में आपको तापमान की सेटिंग्स से लेकर ड्रीफ्रॉस्टिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस को आप सबसे कम कीमत में पेटीएम मॉल पर खरीद सकते हैं। पेटीएम पर इसकी कीमत 10,993 रुपये है(कैशबैक शामिल है)। वहीं अमेजन इंडिया पर इसकी कीमत 12,448 रुपये है। जबकि फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 14,990 रुपये है।

Onida MO23CWS11S 23 L

यह एक कनवेक्शन और ग्रिल माइक्रोवेव है, जिसकी क्षमता 23 लीटर है। इसका वजन 14.5 किलोग्राम है। जबकि, इसका डायमेंशन 292 x 486 x 405 मिलीमीटर है। डिवाइस 800 वॉट पावर की खपत करता है। डिवाइस में आपको चाइड लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि इसमें ओवरहीटिंग का फीचर नहीं दिया गया है। डिवाइस में आपको तापमान की सेटिंग्स से लेकर ड्रीफ्रॉस्टिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे आप 14,590 रुपये में ऑन लाइन खरीद सकते हैं।

Godrej GME 30CR1BIM 30 L Convection

यह एक कनवेक्शन और ग्रिल माइक्रोवेव है, जिसकी क्षमता 30 लीटर है। इसका वजन 19.3 किलोग्राम है। जबकि, इसका डायमेंशन 335 x 520 x 480 मिलीमीटर है। डिवाइस 800 वॉट पावर की खपत करता है। डिवाइस में आपको चाइड लॉक फीचर मिलता है। इसके अलावा आप इसमें ड्रीफ्रॉस्टिंग फीचर भी मिलता है। हालांकि इसमें आपको ओवरहीटिंग और तापमान की सेटिंग्स जैसे फीचर्स नहीं मिलते हैं। । डिवाइस को आप सबसे कम कीमत में पेटीएम मॉल पर खरीद सकते हैं। पेटीएम पर इसकी कीमत 10,336 रुपये है(कैशबैक शामिल है)।

कितने तरह के होते हैं माइक्रोवेव ओवेन?

Solo Microwave Oven

सोलो माइक्रोवेव ओवन सबसे बेसिक और सिंपल मॉडल है। इसमें हीटिंग, डीफ्रोस्टिंग और सिंपल कुकिंग के फीचर्स शामिल हैं। आप इससे पास्ता और कॉफी जैसे छोटे रेसिपीज बना सकते हैं। यह ग्रिल और बेकिंग को स्पोर्ट नहीं करता है। सोलो माइक्रोवेव ओवन सबसे कम कीमत में मिलने वाले माइक्रोवेव हैं। अगर आप बेचलर हैं या 2 लोगों का परिवार है तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Grill Microwave Oven

ग्रिल माइक्रोवेव ओवन के ज्यादातर फीचर्स सोलो माइक्रोवेव ओवन की तरह ही है, लेकिन इसमें आपको ग्रिल करने के लिए एक अलग से फंक्शन मिलता है। इस माइक्रोवेव में आपको गर्म करने से लेकर कुकिंग और ग्रिल करने तक के सारे फीचर्स मिलते हैं। यह सोलो के मुकाबले ज्यादा महंगे है। सोलो और ग्रिल माइक्रोवेव ओवन में आपको बेकिंग का ऑप्शन नहीं मिलता है।

Convection Microwave Oven

अगर आपको नई रेसिपीज को शौक है तो कनवेक्शन माइक्रोवेव ओवन आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। कनवेक्शन माइक्रोवेव की मदद से आप खाना पकाना, गर्म करना, ग्रिल करने से लेकर कुकिंग तक कर सकते हैं। इससे आप एक बार में ग्रिल और बेकिंग दोनों एक साथ कर सकते हैं। कनवेक्शन माइक्रोवेव ओवन में खाना बनाने के लिए कई फंक्शन दिए गए हैं, इसलिए ये ऊपर दिए गए दो माइक्रोवेव ओवन से महंगा है।

Oven Toaster Grill Microwave Oven

ओवन टोस्टर ग्रिल का OTG नाम से भी जाना जाता है। बेकिंग, ग्रिल और टोस्ट करने के लिए ये ओवन एक बेहतर विकल्प हैं। प्रोफेशनल शेफ और बेकर्स OTG को ज्यादा पसंद करते हैं। ध्यान रहे कि ओवन टोस्टर ग्रिल गर्म और ठंडा करने के लिए ज्यादा समय लेते हैं। इसके साथ ये बिजली की ज्यादा खपत भी करते हैं। अगर आप कुकिंग सीख रहे हैं तो आपके लिए OTG के मुकाबले कनवेक्शन माइक्रोवेव ही सही रहेगा।

यह भी पढ़ें:

इन 5 स्टेप्स की मदद से चोरी हुए फोन का मिनटों में लगा सकते हैं पता

इस एक सेटिंग्स से कोई भी नहीं लगा पाएगा आपकी स्मार्टफोन की लोकेशन का पता

Gmail पर इस एक सेटिंग्स से बिना इजाजत कोई नहीं पढ़ सकेगा आपका भेजा गया ईमेल 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.