6GB तक की रैम वाले इन 5 लैपटॉप को 25,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदें
25,000 रुपये से कम कीमत में इन 5 लैपटॉप्स में ऐसे कई फीचर्स मिल रहे हैं जो आपको पसंद आ सकते हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हम आपको 5 ऐसे लैपटॉप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 25,000 रुपये भी कम है। इन लैपटॉप्स में आपको 6जीबी तक की रैम और 1टीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा ग्राफिक्स और डिजाइनिंग के लिए आपको ग्राफिक्स कार्ड्स भी मिलते हैं। तो जानते हैं इन लैपटॉप्स के नाम, फीचर्स और कीमत के बारे में।
Micromax Alpha LI351568W
डिवाइस में 15.6 इंच का डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। डिवाइस में 6 जीबी की रैम और 500 जीबी की हार्ड डिस्क दी गई है। लैपटॉप विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें पॉवर के लिए 5th जेनरेशन का इंटेल Core i3-5005U प्रोसेसर लगा है। लैपटॉप का वजन 2.1 किलोग्राम है। गेम और डिजाइन के लिए इसमें एचडी ग्राफिक्स कार्ड लगा है। इसका डायमेंशन 37.4 x 25.9 x 24.7 सेंटीमीटर है। डिवाइस में 2 लिथियम ऑयन सेल लगी है। ऑन लाइन आप इसे 20,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
HP 15Q-by002AX
डिवाइस में 15.6 इंच का डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। डिवाइस में 4 जीबी की रैम और 1 टीबी की हार्ड डिस्क दी गई है। लैपटॉप 64 बिट विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें पॉवर के लिए 7th जेनरेशन का APU ड्यूल कोर A9 प्रोसेसर लगा है। लैपटॉप का वजन 2.1 किलोग्राम है। इसमें 2जीबी का एचडी ग्राफिक्स कार्ड लगा है। इसका डायमेंशन 380 x 253.7 x 23.88 एमएम है। डिवाइस में लिथियम ऑयन बैटरी लगी है और यह फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करता है। लैपटॉप की कीमत 24,490 रुपये है।
HP 245 G5 (Y0T72PA)
डिवाइस में 14 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल्स है। इसका वजन 1.8 किलोग्राम है। डिवाइस 2.0 Ghz AMD क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4जीबी की रैम और 500 जीबी की हार्ड डिस्क है। इसमें लिथियम बैटरी लगी है, जिसमें तीन सेल दिए गए हैं। इसकी कीमत कीमत 18,273 रुपये
Lenovo Ideapad 110 (80T70015IH)
डिवाइस में 15.6 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल्स है। इसका वजन 2.2 किलोग्राम है। डिवाइस 1.6 Ghz Pentium क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4जीबी की रैम और 1टीबी की हार्ड डिस्क है। लैपटॉप सिंगल चार्ज पर 4 घंटे की बैटरी बैकअप देता है। लैपटॉप को आप 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
HP 15-AY085TU (Z6X91PA)
डिवाइस में 15.6 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल्स है। इसका वजन 2.19 किलोग्राम है। डिवाइस 1.6 Ghz Pentium क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4जीबी की रैम और 1टीबी की हार्ड डिस्क है। लैपटॉप में लिथियम आयन बैटरी लगी है जिसमें 4 सेल दिए गए हैं। सिंगल चार्ज पर यह 4.5 घंटे की बैटरी बैकअप देता है। लैपटॉप को आप 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Google Maps पर इस ट्रिक की मदद से बचाएं अपनी गाड़ी का पेट्रोल और समय
अपने दोस्तों के साथ खेलें ये 4 गेम्स, फोन पर ही मिलेगा रियल गेमिंग एक्सपीरियंस
6000 रुपये से कम कीमत में ये 4 स्मार्टफोन इस महीने हुए लॉन्च