Move to Jagran APP

अब ऑनलाइन सुनें तीन करोड़ से भी ज्यादा गानें, डाउनलोड करें ये 6 एप्स

इन एप्स में ऑन लाइन म्यूजिक सुनने के साथ आप अपनी पसंद की म्यूजिक को अपलोड भी कर सकते हैं।

By Shridhar MishraEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 08:11 AM (IST)
अब ऑनलाइन सुनें तीन करोड़ से भी ज्यादा गानें, डाउनलोड करें ये 6 एप्स
अब ऑनलाइन सुनें तीन करोड़ से भी ज्यादा गानें, डाउनलोड करें ये 6 एप्स

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आप भी म्यूजिक के दिवाने हैं, तो हम आपके लिए 6 ऐसे एप्स लेकर आए हैं जहां आप 10 लाख से भी ज्यादा गानें ऑन लाइन सुन सकते हैं। जानते हैं इन एप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।

loksabha election banner

Google Play Music: एप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 3.9 स्टार मिला है। एप को 33 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 10 एमबी है।

फीचर्स: एप में आप अपनी पसंद के गानों को ऑन लाइन सुन सकते हैं। एप का इंटरफेस काफी आसान है।

Amazon Prime Music: एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 8 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 23 एमबी है।

फीचर्स: एप में आपको अनलिमिटेड ऑफ लाइन सॉग्स सुनने को मिलते हैं। एप एड फ्री है जो इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। एप में वॉयस कंट्रोल फीचर भी शामिल है।

Wynk Music: एप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। एप को 7 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 11 एमबी है।

फीचर्स: एप में आप हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल और मलयालम जैसी कई स्थानीय भाषाओं में गाना सुन सकते हैं। एप में रेडियो म्यूजिक फीचर भी शामिल है।

Saavn: एप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार मिला है। एप को 9 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 12 एमबी है।

फीचर्स: अगर आप बॉलीवुड के दिवाने हैं तो ये एप आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Apple Music: एप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 3.5 स्टार मिला है। एप को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 38 एमबी है।

फीचर्स: एप में आप 45 मिलियन सॉन्ग को ऑन लाइन सुन सकते हैं। एप में आपको कई ऑफर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें:

डाटा लीक के बाद फिर विवादों में फेसबुक, 60 कंपनियों से साझा की यूजर्स की जानकारी

Google Maps पर लोकल गाइड बन कर करें कमाई, ये 6 फीचर्स आएंगे आपके काम

इन 7 स्मार्टफोन्स के कैमरा फीचर्स को भारतीय यूजर्स कर रहे हैं पसंद, जानें क्या है खास 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.