Xiaomi ने लॉन्च की अपनी पहली स्मार्टवॉच Mi Watch, जानें कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Mi Watch का डिजाइन काफी हद तक Apple Watch से मिलता-जुलता है और इसे चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने हाल ही में चीनी मार्केट में नया स्मार्टफोन Mi CC9 Pro लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने Mi TV 5 Pro, Mi TV 5 Smart और Mi Smart Watch को भी बाजार में उतारा है। Mi Watch कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है और इसके डिजाइन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये Apple Watch को टक्कर दे सकती है। Mi Watch केवल डिजाइन के मामले में ही नहीं बल्कि फीचर्स के मामले में भी Apple Watch से काफी मिलती-जुलती है। चीनी मार्केट में लॉन्च की गई Mi Watch की शुरुआती कीमत 1299 yuan यानि करीब Rs 13,125 है।
Xiaomi Mi Watch को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। चीन में Mi Watch दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इसमें rubber band के साथ उपलब्ध होने वाले वेरिएंट की कीमत 1299 yuan यानि लगभग Rs 13,125 और Stainless Steel band के साथ उपलब्ध होने वाले प्रीमियम एडिशन को 1999 yuan करीब Rs 20,200 में खरीद सकते हैं।
Apple Watch की तरह ही Mi Watch में भी bezel-less डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस के राइट पैनल में डिजिटल क्राउन मौजूद है और इसे वॉच यूआई के जरिए नेविगेट किया जा सकता है। वहीं इसमें लेफ्ट साइड सिंगल स्पीकर और माइक्रोफोन मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस के बॉटम में चार्जिंग डॉक और हार्ट रेट मॉनिटर दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए 570एमएएच की बैटरी मौजूद है जो कि कंपनी के अनुसार 36 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। डिवाइस में जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी और eSIM सपोर्ट दिए गए हैं।
Xiaomi Mi Watch के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.78 इंच का एमोलेड टच स्क्रीन दी गई है जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला 3 से कोटेड है। डिवाइस को Qualcomm Snapdragon Wear 3100 पर पेश किया गया है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी eMMC मौजूद है। यह वियरेबल MIUI के साथ Wear OS पर काम करती है और एंड्राइड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने में सक्षम है। डिवाइस में 40 से अधिक ऐप्स की सुविधा दी गई है जिसमें कॉल, मेल, अलार्म, मैसेज, म्यूजिक आदि शामिल हैं।