Move to Jagran APP

E4 OLED डिस्प्ले और डॉल्बी विजन के साथ लॉन्च हुई Xiaomi Book Pro 2022 सीरीज, यहां जानें डिटेल्स

Xiaomi ने अपनी नई लैपटॉप की सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Book Pro 2022 सीरीज में दो लैपटॉप शामिल है। दोनों ही लैपटॉप्स में E4 OLED और डॉल्बी विजन के साथ आते हैं। इन सीरीज के लैपटॉप की शुरुआती कीमत लगभग 80000 रुपये है।

By Ankita PandeyEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 11:05 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 11:05 AM (IST)
E4 OLED डिस्प्ले और डॉल्बी विजन के साथ लॉन्च हुई Xiaomi Book Pro 2022 सीरीज, यहां जानें डिटेल्स
लॉन्च हुई Xiaomi Book Pro 2022 सीरीज, यहां जानें डिटेल PC- Xiaomi

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Book Pro 2022 सीरीज को दो साइज मॉडल में लॉन्च किया गया है। इसमें एक 14 इंच के वेरिएंट और दूसरा 16 इंच का डिस्प्ले के साथ आता है। इस नई सीरीज में E4 OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Xiaomi द्वारा बनाए गए 3D LUT कलर करेक्शन के साथ-साथ Dolby Vision का भी सपोर्ट करती है। Xiaomi Book Pro 2022 लैपटॉप में 14.9mm मोटाई के साथ हल्का बिल्ड है। दूसरी ओर, दोनों वेरिएंट 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर P सीरीज प्रोसेसर के साथ आते हैं।

loksabha election banner

Xiaomi Book Pro 2022 की कीमत

Xiaomi का Book Pro 14-इंच 2022 i5 वर्जन की कीमत CNY 6799 (लगभग 80,000 रुपये) और i7 वर्जन की कीमत CNY 8499 (लगभग 1,00,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं Xiaomi Book Pro 16-इंच 2022 i5 वर्जन की कीमत CNY 7399 (लगभग 87,000 रुपये) रखी गई है, जबकि, इसका i7 वर्जन की कीमत CNY 9399 (लगभग 1,10,700 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Book Pro 14-इंच 2022 स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Book Pro 14-इंच का लैपटॉप E4 OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो कंपनी के 3D LUT कलर करेक्शन का उपयोग करता है। 14-इंच बुक प्रो 2022 विंडोज 11 पर काम करता है और इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 90 Hz डिस्प्ले है। इसके डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 2880×1800 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। लैपटॉप की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 600nits है। Xiaomi Book Pro 14-इंच का लैपटॉप 12वीं पीढ़ी के Intel Core P सीरीज प्रोसेसर पर काम करता है। लैपटॉप 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। यह लैपटॉप GaN चार्जिंग एडॉप्टर का उपयोग करके USB टाइप-C पर 100W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। लैपटॉप के 14-इंच मॉडल का वजन 1.5kg है।

Xiaomi Book Pro 16-इंच 2022 के स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Book Pro 16-इंच 2022 लैपटॉप के ज्यादातर स्पेसिफिकेशंस Xiaomi 14-इंच Book Pro 2022 के समान ही हैं। Xiaomi के नए 16-इंच वेरिएंट लैपटॉप में भी आपको E4 OLED रेटिना मास्टर टच स्क्रीन दी गई है, जो 3D LUT कलर करेक्शन का उपयोग करता है। यह लैपटॉप भी विंडोज 11 पर चलता है और इसमें 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर P सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, Xiaomi Book Pro 16-इंच 2022 में 90Hz के बजाय 60 Hz डिस्प्ले है। 16-इंच के लैपटॉप में भी गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा संरक्षित डॉल्बी विजन सपोर्ट है। 14-इंच Book Pro 2022 तरह Xiaomi Book Pro 16-इंच 2022 भी USB टाइप-C चार्जर पर 100W चार्जिंग को सपोर्ट है। इसकी मोटाई भी 14.9mm है, लेकिन इसका वजन 1.8kg है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.